इस वीडियो में जानिए कैसे यह छोटा सा बीज ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याओं में रामबाण साबित होता है। अलसी के औषधीय गुण आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह वीडियो आपके लिए है यदि आप प्राकृतिक उपायों से जीवनशैली रोगों को नियंत्रित करना चाहते हैं।
🎯 देखें, जानें और अपनाएं — सेहतमंद जीवन की ओर पहला कदम! 📌 वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और हमारा चैनल सब्सक्राइब करें
Flaxseed के बहुत सारे फायदे हैं। अलसी का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों का इलाज करने वाली दवाओं में किया जाता है। शोध से यह बात सामने आई है की रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन करने से शरीर तंदुरुस्त और बीमारियां दूर रहती हैं। इस ब्लॉग में हम अलसी का इस्तेमाल, फायदे, नुकसान और इससे जुड़ी दूसरी चीजों के बारे में बात करेंगे।
दिल शरीर का सबसे खास हिस्सा है। दिल में परेशानी होने का मतलब पूरे शरीर में परेशानी होना है। इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने दिल को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खान पान से दिल से संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हेल्दी खाना, फल फ्रूट और सब्जी खाएं और बाहर के खाने, फास्ट फूड्स, कोल्ड ड्रिंक और मसालेदार चीजों से परहेज करें। अपने दिल को स्वस्थ और इससे संबंधित बीमारियों को दूर रखने के लिए आप अलसी का सेवन कर सकते हैं। इसमें बहुत ऐसे तत्वों का भंडार है जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है क्योंकि यही इस बात का फैसला करता है की आप कितना स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहेंगे। इम्यून सिस्टम खराब होने से शरीर में ढेरों बीमारियां और परेशानियां होती हैं। इसलिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना आवश्यक है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बहुत सरे उपाय मौजूद हैं लेकिन क्या आपको पता है की आप अपना इम्यून सिस्टम अलसी की मदद से मजबूत बना सकते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन और दूसरे कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और आप हमेशा बीमार पड़ते रहते हैं तो आप अलसी को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपको स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने में सहायक होता है।
ब्लड प्रेशर को कम करना भी शामिल है। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से मुक्त होना बहुत जरूरी है। तनाव की वजह से सैकड़ों बीमारियां पैदा होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर भी उन्ही में से एक है। आप जैसे ही तनाव में होते हैं आपका ब्लड प्रेशर तेज हो जाता है जिसकी वजह से आपको दिल का दौरा, ब्रेन हेमरेज और दूसरी कितनी ही बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है की आप तनाव से दूर रहे। अलसी आपके तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर और दूसरे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने का काम करते हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो आप इस बीज को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो आपके जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकती है। आप खासकर सबसे ज्यादा तब परेशान हो सकते हैं अगर आपको ढेर सारी चीजों को खाने पीने का शौक है। डायबिटीज पर समय रहते हुए ध्यान नहीं दिया गया तो यह दूसरी अन्य कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए यह जरूरी है की आप इसके शुरूआती स्टेम में ही ध्यान देकर इसका सही इलाज कराएं। एक रिसर्च ने इस बात को साफ किया है की अलसी में म्यूसिलेज पाया जाता है जो पाचन को कंट्रोल करके ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है।
लाइफस्टाइल सही नहीं होने, खान पान पर ध्यान न देने, तैलीय और मसालेदार खाने तथा फास्टफूड्स का सेवन करने की वजह से आज हर कोई मोटापे से परेशान है। मोटापे की वजह आपको दिल से संबंधित बीमारियां, डायबिटीज और दूसरी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अलसी में फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो भूख को कम करते है जिसके कारण आपका वजन कम होता है।
इतना ही नहीं, अलसी में लिग्निन नामक फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है जो फाइटोस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में शरीर के वजन को कम करने का काम करता है। ऑक्सिडेटि स्ट्रेस के कारण शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से इंसुलिन में बाधा आती है। इंसुलिन में बाधा आने से सेल्स को शुगर नहीं मिल पाता है जिसके कारण आपको भूख महसूस होती है और आप खाने की तरफ जाते हैं। अगर आप अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं तो अलसी का सेवन कर सकते हैं।
अलसी के फायदे होने के साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। दुनिया में मौजूद जिन चीजों का भी आप सेवन करते हैं उनके कुछ फायदे तो कुछ नुकसान होते हैं। अलसी के साथ भी यही थियरी लागू होती है। अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं या फिर करने वाले हैं तो आपको इससे जुड़ी कुछ सावधानियां और नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। आइए हम आपको अलसी के सेवन से जुड़े कुछ नुकसान के बारे में बताते हैं। अलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपकी आंतो को नुकसान हो सकता है। अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो फिर आपको खासकर अलसी के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पानी न पीने की स्थिति में इसका सेवन आंतों में ब्लॉकेज की संभावना को बढ़ा देता है।
जिन लोगों को अलसी के सेवन से एलर्जी है उन्हें इससे बचना चाहिए। इसका सेवन करने पर उन्हें लो ब्लड प्रेशर, घबराहट, चक्कर आना और वोमिटिंग जैसी समस्या हो सकती है।
अलसी में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो पेट में गैस या कब्ज की समस्या होने से बचाता है। लेकिन अलसी का ज्यादा सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है और आपको लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन जरूरत मुताबिक ही करें।
प्रेगनेंसी के दौरान अलसी का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इसके सेवन से बचें। अगर आप इसका सेवन कर रही हैं या फिर करना चाहती हैं तो ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर की राय जरूर लें।
अलसी को हजम होने में थोड़ा समय लगता है। इसके अंदर सभी पोषक तत्व और काफी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। अलसी का सेवन करने के बाद आपको भूख कम लगती है लेकिन इसके अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर की जरूरत को पूरा कर देते हैं। ऐसा होने की वजह से आप खाना कम खाते हैं जिसकी वजह से आपका वजन बैलेंस रहता है और आप मोटापा से दूर रहते हैं।
एक शोध से यह बात सामने आई है की अगर आप रोजाना एक चम्मच अलसी खाते हैं तो आपका वजन कम होने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। अगर आप यह सोच रहे हैं की How to Eat Alsi तो हम आपको बता दें की अलसी का कई तरह से सेवन किया जा सकता है। नीचे हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं। सेहत से संबंधित उठाने के लिए आप इसका कई तरह से सेवन कर सकते हैं। आप अलसी को कच्चा खा सकते हैं।
आप अलसी को भून कर या सेक कर खा सकते हैं।
आप अलसी को पीसकर दही में मिलाकर खा सकते हैं।
आप अलसी को ज्यूस में मिलकर पी सकते हैं।
आप अलसी को पाउडर को स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं।
आप अलसी को मिल्कशेक में मिलाकर पी सकते हैं।
आप अलसी को चिकन या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
आप अलसी बीज के तेल को सलाद में डालकर खा सकते हैं।
आप अलसी के पाउडर को गर्म अनाज में मिलकर खा सकते हैं।
आप अलसी को ठंडी दलिया पर डालकर कर खा सकते हैं।
आप अलसी को कुकीज या केक के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
इन लोगों को अलसी के सेवन से परहेज करनी चाहिए
अगर आप खून को पतला करने वाली दवा या दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आप आंत से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो अलसी का सेवन न करें।
हार्मोनल असंतुलन या एंडोमेट्रिओसिस की स्थिति में अलसी के सेवन से बचना चाहिए।
अलसी खाने के बहुत से फायदे हैं लेकिन जैसा की हमने ऊपर इससे जुड़े कुछ नुकसान और चुनौतियों पर भी बात की है। हर चीज के सेवन के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान होते हैं लेकिन इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है। अलसी से नुकसान तभी होता है जब आप इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा मात्रा में या फिर अपने मन मुताबिक करते हैं। अगर आप इसके सभी फायदों का लाभ बिना किसी नुकसान के उठाना चाहते हैं तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें और उनकी राय लें।
सुबह खाली पेट अलसी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खाली पेट अलसी खाने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खाली पेट अलसी खाने के फायदे इस तरह से हैं-
पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद होता है।
*घुटनों के बीच गेप बढ़ना ग्रीस खत्म होना दर्द होने के उपचार
*प्रोस्टेट ग्रंथि वृद्धि से मूत्रबाधा का 100%सफल इलाज
*किडनी की पथरी का अचूक हर्बल इलाज ,Kidney stone
*किडनी खराब :वृक्क अकर्मण्यता की अचूक हर्बल औषधि:Kidney Failure
*पित्ताशय की पथरी (Gallstones) का रामबाण हर्बल उपचार
*अश्वगंधा अनगिनत रोगों मे रामबाण: स्त्री-पुरुषों के गुप्त रोगों का समाधान
*गठिया,संधिवात के अनुभूत आयुर्वेदिक घरेलू उपचार // Gout, Arthritis Treatment
*स्त्री रोगों की मुख्य घरेलू औषधियाँ
*संधिवात,कमरदर्द,गठिया, साईटिका के अचूक हर्बल उपचार
*गुर्दे खराब की रामबाण औषधि:Kidney failure medicine
*एलर्जी (चर्म रोग) की आयुर्वेदिक चिकित्सा.allergy



