आम के फायदे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आम के फायदे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

4.4.24

गर्मी में आम का सुपर पॉवर: फायदे और सावधानियाँ"

        गर्मी में आम का सुपर पॉवर: फायदे और सावधानियाँ"




मित्रों ,फल और सेहत  विषय पर विडिओ प्रस्तुत करने की शृंखला मे आज" गर्मी में आम का सुपर पॉवर: फायदे और सावधानियाँ" पर चर्चा कर रहे हैं 
गर्मियों की चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी भला किसे पसंद हैं. लेकिन इन सबके बाद भी हममें से ज्यादातर लोग इस गर्मी को पसंद करते हैं. वो भी सिर्फ इसलिए कि इस मौसम में आने वाली चीजें खाने को मिलती हैं और उन्हीं में से एक फल  है आम. 
आम को फलों का राजा कहा जाता है. और इस मौसम में मिलने वाले फ्रेश आम की बात ही कुछ और होती है. आम को सेहत के लिए भी काफी गुणकारी फल माना जाता है. यानि ये फल न केवल आपके स्वाद बल्कि गर्मी से भी बचाने में मददगार है. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. खासकर शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. भारत में आम के कई प्रकार आपको मिल जाएंगे. दरअसल आम एक रसदार स्वादिष्ट फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. आम में मैग्नीनिशयम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन और फोलेट, जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.

अच्छी नींद के लिए आवश्यक

आम में अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो सेरोटोनिन यानी "फील-गुड" हार्मोन का लेवल बढ़ाने में सहायक होता है। रात में आम खाने से शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ातरी होने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से आपको रात के समय अच्छी नींद आती है। 

हाई बीपी में कैसे फायदेमंद है आम

दरअसल, आम में प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो बीपी कंट्रोल रखने का काम तो करता ही है, साथ ही जो सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।  इसलिए यदि सही मात्रा में आम का सेवन किया जाए, तो हाई बीपी की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

पाचन पर प्रभाव 

आम खाने से पाचन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। आम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन में मदद करती है और कब्ज से राहत दिलाती है. हालांकि, अधिक मात्रा में आम खाने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

पक्का आम खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

डाइटिशियन के अनुसार, गर्मियों में पका हुआ आम खाने से पेट में गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्या नहीं होती हैं। पका हुआ आम खाने से इम्यूनिटी बनाए मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने, हृदय रोगों के जोखिम को करने और आंखों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।

लू से बचाव 

आम लू से बचाव करता है। कच्चे आम, खासकर आम पन्ना, लू से बचाव में मदद कर सकते हैं. आम पन्ना शरीर को ठंडा रखता है, एनर्जी देता है, और डिहाइड्रेशन से बचाता है

इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

आम में विटामिन सी, विटामिन ए, और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं. विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

कैंसर का खतरा कम करे

आम में मैंगिफेरिन होता है, एक एंटीऑक्सीडेंट जिसमें कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं। मैंगिफेरिन कोशिकाओं यानी सेल्स को डैमेज से बचाने में मदद कर सकता है और कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

हड्डियां मजबूत बनाए

कच्चा आम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आम (mango) त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
वहीं अगर आपके चेहरे पर मुहासे जैसी समस्या है तो आप चेहरे पर इसका फेस पैक लगा सकते हैं।


मेमोरी बढ़ाने में मददगार

अगर आप चीजों को रखकर भूल जाते हैं और चीजों को याद रखने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आप आम का सेवन कर सकते हैं। जैसे बादाम खाने से आपकी मेमोरी तेज होती है, उसी तरह आम खाने से मेमोरी को बढ़ाने में मदद मिलती है। 

क्या आम खाने से वजन घटता है?

हां, वजन कम करने की कोशिश करते समय आप आम खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। 
 वजन कम करने के लिए आम को सिर्फ काट कर खाएं उसका सेवन शेक बनाकर, आमरस और स्मूदी के रूप में नहीं करें।

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल

आम में उच्च स्तर के फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। रात में आम खाने से हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम हो सकता है। हार्ट हेल्थ के लिए आप रात के समय सीमित मात्रा में आम का सेवन कर सकते हैं

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आम पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो एक मिरनल है, जो दिल की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर और हृदय गति यानी हार्ट बीट को नियंत्रित करने में मदद करता है और यह हृदय रोग को रोकने में भी मदद कर सकता है।

कितनी मात्रा में डायबिटीज में आम खाना होता है सेफ


डायबिटीज में आम का सेवन किया जा सकता है, लेकिन उसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। जिनका शुगर लेवल हमेशा हाई रहता है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर शुगर लेवल कंट्रोल में है तो बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। 

आम को कब नहीं खाना चाहिए?

आम का सेवन सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, खाना खाने के तुरंत बाद भी आम खाना नहीं चाहिए। इन समयों में आम खाने से एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. -

एक दिन में कितने आम खाएं?

  आहार एक्सपर्ट रोजाना लगभग 1-2 कप यानी 150 से 330 ग्राम आम खाने की सलाह देते हैं। या फिर एक मीडियम आकार के आम को दिन भर में खा सकते हैं। वहीं डायबिटीज के पेशेंट भी  इस सीजनल फल का मजा ले सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा 100 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए|

आम  से नुकसान 

ज्यादा आम खाने से पेट की समस्या, वजन बढ़ना, और एलर्जी हो सकती है. आम में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए.
आम में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके चलते आपके आंत में जलन हो सकती है।
आम में कैलोरी ज्यादा पाई जाती है, अगर सीमित मात्रा में नहीं खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है।
आम की तासीर गर्म होती है, जिसके चलते आपको मुंहासे भी हो सकते हैं।
अगर आपको इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम है, तो आपको आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह विडिओ आपको कैसा लगा कमेन्ट मे लिखें चैनल के सदस्य बनें ,धन्यवाद आभार !
----
You tube play list