बाहर निकली तोंद को 30 दिन मे अंदर करने के उपचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाहर निकली तोंद को 30 दिन मे अंदर करने के उपचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

30.1.20

बाहर निकली तोंद को 30 दिन मे अंदर करने के उपचार



पेट की चर्बी लोगों की सबसे बड़ी समस्या है। कुछ लोग तुरंत स्लिम होने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। ये दवाएं कुछ समय के लिए तो फायदा पहुंचाती हैं, लेकिन बाद में इसके ढेरों साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पेट पर जमा चर्बी न सिर्फ आपकी सुंदरता को बिगाड़ती है, बल्कि कई बीमारियों को बुलावा भी देती है। इसलिए चर्बी कम करके खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है। फिट रहने के लिए घर में किए जाने वाले कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
व्यस्तता और बिगड़ते खान-पान के कारण, लोगों का शरीर बेडोल होता जा रहा है। इससे कई बार उन्हें शर्मिन्दगी भी उठानी पड़ती है। ऐसे में वे सोचते हैं, कि ऐसा कोई तरीका मिल जाए, जिसे अपनाकर वह एक महीने में ही फिट हो जाएं और उनका फिगर शेप में आ जाए।
व्यायाम जल्फिदी फिट होने और स्वस्थ शरीर को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण तरीका है। हालांकि, प्रमुख परिणाम देखने के लिए 30 दिन पर्याप्त समय नहीं है।
कई लोग फैट को कम करने के लिए जिम जाते हैं, वहीं कुछ दवाईयों का सहारा लेते हैं। जिनके बहुत से साइड इफैक्ट होते हैं। अपनी बॉडी को अच्छा शेप देने के लिए शरीर के किसी एक हिस्से पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर मेहनत करनी होगी।

कार्डियोवैस्कुलर एक्टिविटी
अच्छे परिणामों के लिए, अपनी दैनिक एक्सरसाइज में कार्डियोवैस्कुलर एक्टिविटी शामिल करें। इसमें 30 मिनट की जॉगिंग, साइकिल चलाना, लंबी पैदल यात्रा, तैराकी या खेल खेलना शामिल हो सकता है। अपने पसंदीदा कार्डियोवैस्कुलर एक्टिविटी के साथ कसरत करें या हर दिन कुछ अलग करने की कोशिश करें। फिटनेस के लिए अपने समय में एक विशिष्ट समय निर्धारित करने से आपको प्रतिबद्ध रहने में मदद मिलेगी।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग 
इसके अलावा, प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो दिन की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करें। आप वेट का उपयोग कर सकते हैं – जैसे डम्बल या एक बारबेल – या बस अपने शरीर के वजन को इस्तेमाल करने दें। बॉडी-वेट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के कुछ उदाहरणों में पुश-अप्स, पुल-अप्स, चेयर डिप्स, प्लांक, क्रंचेज, स्क्वेट्स, लंग्स और वॉल-सिट्स शामिल हैं। एक साथ में, ये एक्सरसाइज एक पूर्ण शरीर की कसरत का प्रोग्राम बनाती हैं जो आप कहीं भी कर सकते हैं।
कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं, जो आपको फैट से फिट बनाने में मदद करेंगी। नीचे जानिए वजन घटाने वाली कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में।
कोबरा एक्सरसाइज 
कोबरा एक्सरसाइज को आप कमर को पतली करने के लिए कर सकते हैं। एक महीने लगातार इसे करने से आपका बैली फैट घट जाएगा, जिसके बाद आप स्लिम-ट्रिम नजर आएंगे।
कोबरा एक्सरसाइज करने के लिए अपने पैरों को जोड़कर पेट के बल लेट जाएं।
अब कोहनी से अपनी बाहों को मोड़ें और एक सीधे कोण पर अपने हाथों के साथ अपना बैलेंस बनाने की कोशिश करें।
अब सांस लेते हुए कमर को झुकाएं और सिर को होल्ड करते हुए धड़ को खींचें। सैकंड के लिए इसी स्थिति में रहें।
इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को ढीला छोड़ें और नीचे ले आएं। इस एक्सरसाइज को लगातार एक महीने तक करने से आप फैट से फिट होते दिखाई देंगे।
कैंडलस्टिक एक्सरसाइज 

कैंडलस्टिक एक्सरसाइज पेट को शेप में लाने के लिए की जाती है। एक महीने में फैट से फिट होने के लिए ये शानदार एक्सरसाइज है, जिसके बारे में अभी बहुत कम लोग जानते हैं।
इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपनी टांगों को घुटनों से मोड़ते हुए छाती पर रखें।
अब धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाते हुए अपनी कमर को दोनों हाथों से सहारा दें। इस स्थिति में 30-50 सैकंड रहें और फिर पहले की स्थिति में आ जाएं। इस प्रक्रिया को कुछ मिनट तक बार-बार दोहराते रहें।
बर्ड डॉग एक्सरसाइज

बर्ड डॉग एक्सरसाइज आपके कमर के पीछे वाले हिस्से को टारगेट करती है। इससे आपकी कमर के पीछे और साइड वाली चर्बी कम होती है। कमर को पतला करने के लिए यह जरूरी होता है, कि पेट की चर्बी को कम करने के साथ
कमर के पीछे वाले फैट को भी कम किया जाए। इस लिहाज से यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले डॉग की पोशिशन ले लें।
इसके बाद अपनी दाएं बाजू को सीधा करें और बाएं पैर को सीधा करें।
दो सैंकड तक इसी स्थिति में रहें और फिर वापस पहले वाली पोजीशन में आ जाएं।
इसी तरह अब दाएं बाजू को सीधा करें और दाएं पैर को सीधा करें और फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। आपको ऐसा 20 बार करना है।
अगले हफ्ते बाजू और पैर को सीधा करने के बाद रूकने वाले समय को चार सैकंड के लिए बढ़ा दें। ऐसे करते हुए चौथे हफ्ते में 8 सैकंड तक रूकें।
यह एक्सरसाइज आपके पेट के लिए बहुत अच्छी है। ये आपके पेट के साइड और सामने वाले हिस्से को टारगेट करती है। एक महीने तक रशियन ट्विस्ट एक्सरसाइज करने से आपके पूरे पेट पर जम रही चर्बी कम हो जाती है और पेट की सभी मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को आगे करके सीधे बैठ जाएं।
अब टांगों को घुटनों से थोड़ा सा मोड़ लें और पैरों को हवा में उठा लें।
अब अपने हाथों में कोई चीज पकड़ लें, जैसे कि बोतल।
अपने पैरों को इसी स्थिति में रखें और जो चीज आपने अपने हाथ में पकड़ी है, उसे एक बार लेफ्ट और दूसरी बार राइट में ले जाएं।
एक बार लेफ्ट और एक बार राइट ले जाकर एक गिनें। ऐसा 12 बार करें। इसके बाद थोड़ा रेस्ट करें और एक बार फिर इस एक्सरसाइज को दोहराएं। पहली बार इस एक्सरसाइज के तीन राउंड करें।

चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज 


फिट रहने के लिए चेस्ट को भी शेप में लाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज चेस्ट के सामने मांसपेशियों को मजूबत करने के लिए की जाती है। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों में
डंबल पकड़कर पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें।
अब अपर आर्म को शरीर के साथ सीधा और फोरआम्र्स को फर्श के साथ सीधा करें।
धीरे-धीरे अपने ऊपर वजन डालें, तब तक जब की आपकी कोहनी सीधी रहे। चेस्ट को शेप देने के लिए यह एक्सरसाइज बेस्ट है।
एक महीने में वजन कम करने वाले लोगों के लिए ग्रीन टी
सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। ग्रीन टी के नियमित सेवन से वजन को मेंटेन करने में मदद मिलती है। दरअसल, ग्रीन टी में पॉलीफेनाल्स पाए जाते हैं, जो फैट बर्न करने में सहायक हैं। इसे बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। इसमें शक्कर नहीं डालनी है, इसलिए मिठास लाने के लिए चाहें, तो थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं। एक महीने तक दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा और आप बन जाएंगे एकदम फिट एंड फाइन।
तेजी से स्लिम होने वाले लोगों के लिए काली मिर्च बेहतर घरेलू नुस्खा है। इसमें पेपरिन नामक यौगिक होता है, जिससे इसे तीखा स्वाद मिलता है। पेपरीन में वसा को कम करने वाले गुण होते हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप रोजाना अपनी चाय में या खाने में एक चम्मच काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक महीने के अंदर आपका पेट तुरंत अंदर हो जाएगा और आप फिट दिखने लगेंगे।
दालचीनी का उपयोग वजन कम करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। इसमें आधे नींबू
का रस मिलाएं और फिर इस मिश्रण में थोड़ा सा शहद मिलाएं और पी जाएं। एक महीने में फैट से फिट होने का यह बहुत शानदार घरेलू तरीका है। हर दिन सुबह खाली पेट इस मिश्रण को पीने से आपको बहुत फायदा होगा।
लहसुन एक जड़ी -बूटी है, जो आपको प्राकृतिक रूप से वजन कम करने में मदद करती है। इसमें पाई जाने वाली नेचुरल एंटी ओबेसिटी प्रॉपर्टी के कारण तेजी से वजन घटाया जा सकता है। इसके लिए आपको हर दिन अपने सब्जी या किसी डिश में एक से दो चम्मच किसा हुआ लहसुन मिलाना होगा। आप चाहें, तो लहसुन की कलियों को सीधे चबा भी सकते हैं। दिन में तीन बार ऐसा करने से फैट बहुत जल्दी कम हो जाएगा और आप एक फ्लैट टमी पा सकेंगे।
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बिना डाइटिंग और कड़ी मेहनत के एकदम फिट बने रहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दुबले लोग हर दिन कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं, जिसकी वजह से उनकी बॉडी में एकस्ट्रा फैट या तो जमा नहीं होता या होता भी है, तो जल्दी घुल जाता है। नीचे हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं, जिसे अपनी लाइफस्टाइल में अपनाकर आप एक महीने में फैट से फिट बन सकते हैं।
फिट रहने के लिए सुबह उठकर एक गिलास पानी पीएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, डाइजेशन अच्छा होता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।
स्लिम बॉडी पाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना अच्छा विकल्प है। इससे ब्लड सकुर्लेशन अच्छा होता है। इतना ही नहीं लगातार एक महने तक एक्सराइज करने से मसल्स टाइट होने के साथ एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी बर्न होती है, जिससे बॉडी फिट होती है।
नियमित रूप से ब्रेकफास्ट करने से आपकी बॉडी हमेशा फिट रहेगी। सुबह उठने के आधे घंटे के भीतर ब्रेकफास्ट ले लेना चाहिए। हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से दिन की हेल्दी शुरूआत होती है, जिससे लंच में ज्यादा कैलोरी लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
रोजाना अपनी डाइट में प्रोटीन और अनाज शामिल करें। इससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख लगने की संभावना कम हो जाती है।
एक महीने मीठा खाने से परहेज करें। शक्कर में फ्रुक्टोज होता है, जो बॉडी में फैट बढ़ाता है।
अपने दिनभर की डाइट में फल-सब्जियों को शामिल करें। इससे पेट की सफाई होती है, कैलोरी इंटेक कम होता है और डाइजेशन भी अच्छा रहता है।
एक महीने में फैट से फिट होने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। इसके बजाए सीढ़ियों से चढ़ें-उतरें। ऐसा करने से एक महीने के अंदर आप खुद में एक अलग बदलाव पाएंगे।
चबा-चबाकर खाना खाएं। हर बाइट को कम से कम तीस सैकंड तक चबाएं। इससे खाना अच्छे से पचता है और बॉडी में फैट जमा होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
रोजाना छह से आठ घंटे की नींद लेने से भी फिट बना जा सकता है। इससे भूख नियंत्रित रहती है और हाई कैलोरी फूड खाने की इच्छा भी कम हो जाती है।
अपनी लाइफस्टाइल में इन छोटी-छोटी आदतों को सिर्फ एक महीने अपनाकर देखें। इन टिप्स या आदतों को अपनाने से कैलोरी बर्न होगी, बॉडी में फैट जमा नहीं होगा और आप सफलतापूर्वक फैट से फिट बन जाएंगे।
फिटनेस का एक महीना आपमें स्वस्थ आदतों का निर्माण करेगा, जो लंबे समय तक रहेगा। हो सकता है कि 30 दिनों में शरीर में होने वाले परिवर्तन मामूली हों, हालांकि ये सबके अलग-अलग बॉडी टाइप पर निर्भर करता है, लेकिन मन और शरीर को मजबूत बनाने में आप सफल होंगे। कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज और स्वस्थ भोजन की आदतों को अपनाकर आप 30 दिनों के भीतर ज्यादा से ज्यादा एनर्जी, कम तनाव, मजबूत हड्डियों के साथ आत्मविश्वास में मजबूती ला सकते हैं। शारीरिक परिवर्तनों के लिए हर व्यक्ति और शरीर अलग होता है, जो लोग फिटनेस के लिए नए हैं, खासतौर से उन्हें अधिक वजन घटाने की तुलना में शारीरिक बदलाव ज्यादा देखने को मिलेंगे।