घर पर प्रोटीन शेक बनाने का तरीका और विधि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
घर पर प्रोटीन शेक बनाने का तरीका और विधि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

15.7.19

घर पर प्रोटीन शेक बनाने की विधि


अगर आप बॉडी बनाने की सोच रहे है अगर आप लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी आपकी बॉडी नहीं बन पा रही है या आप लोग बहुत व्यायाम करने के बाद भी आपकी बॉडी नहीं बन पा रही है तो सबसे पहले आप प्रोटीन शेक का सेवन करना शुरू करे क्योकि आप चाहे जितनी व्यायाम कर ले जब तक आपका डाइट प्लान में बदलाव नहीं करोगे तब तक आपकी बॉडी बनना बहुत मुश्किल हो सकता है आजकल के बॉडी बनाने के लिये कई प्रकार के मल्टीविटामिन टेबलेट - कैप्सूल - तेल - शेक आदि का उपयोग करते है लेकिन बाजार मे उपलब्द इन चीजों में भारी मिलावट देखने को मिलती है जिसका नतीजा हमारे शरीर में कई प्रकार के इन्फ़ेक्सन हो जाते है जैसे - आपके शरीर में सूजन होना - शरीर में दाग या चेहरे पर पिम्पल्स होना - टेबलेट या कैप्सूल लेते समय उल्टी या चक्कर आना आदि कारण हो सकते है
क्‍या आप मसल्स बनाने के और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए प्रोटीन शेक बनाने का तरीका खोज रहें हैं। प्रोटीन शेक शब्‍द सुनते ही बाजार में मिलने वाले प्रोटीन प्रोडक्‍ट की तरफ आपका ध्‍यान चला जाता है। लेकिन प्रोटीन शेक बनाने का तरीका बहुत ही आसान है जिसे आप अपने घर में ही तैयार कर सकते हैं। इस लेख में आपको होममेड प्रोटीन शेक बनाने की विधि बताते हैं-
एक उत्‍कृष्‍ट शेक पानी या दूध के साथ कुछ प्रोटीन पाउडर को मिलाकर तैयार किया जाता है। लेकिन प्रोटीन-पैक तरल पदार्थ की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब इनके बहुत से विकल्‍प उपलब्‍ध हैं। अधिकांश लोग जो जिम जाते हैं वे प्रोटीन पाउडर का उपभोग करते हैं। पौष्टिक ड्राई फूड से तैयार प्रोटीन शेक आमतौर पर अधिक स्‍वादिष्‍ट होते हैं। लेकिन यदि इन्‍हें ताजे फलों और चॉकलेट आदि मिलाकर बनाया जाता है तो इनमें चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है। जो भी हो प्रोटीन शेक आपके दुबले शरीर का वजन बढ़ाने और मजबूत करने में सहायक होते हैं।
आप अपने शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए कई प्रकार के आहारों का सेवन करते हैं। इसी तरह से आप इन सभी आहारों की पूर्ति करने और शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन शेक का उपभोग कर सकते हैं। यह आपकी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने के साथ ही आपकी ऊर्जा में भी वृद्धि कर सकता है। इसके लिए आप बाजार से कुछ प्रोटीन शेक खरीद सकते हैं। लेकिन ये सभी लोगों के लिए संभव नहीं हैं। क्‍योंकि एक तो यह महंगे होते हैं साथ ही इनमें कुछ रासायनिक प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए आप अपने घर में ही कुछ प्रोटीन शेक बना सकते हैं जो आपके फायदेमंद होते हैं साथ ही इनके कोई दुष्‍प्रभाव नहीं होते हैं।
बादाम, नारियल प्रोटीन शेक
आपके शरीर के लिए प्रोटीन का एक अच्‍छा विकल्‍प बादाम हो सकता है। क्‍योंकि बादाम में प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। बादाम प्रोटीन शेक बनाने के लिए लगभग 20 बादाम का उपयोग किया जा सकता है। कयोंकि 20 बादाम में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा दूध भी प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत माना जाता है। बादाम, नारियल प्रोटीन शेक बनाने के लिए आपको निम्‍न सामग्री की आवश्‍यकता होती है :
20 बादाम, ½ कप सूखे नारियल, 2 ½ कप पानी, 1 चम्‍मच दालचीनी पाउडर, 1 चम्‍मच शहद, 2 चम्‍मच पिसा हुआ अलसी पाउडर, 2 कप दूध ।
बादाम, नारियल प्रोटीन शेक बनाने की विधि: 
बादाम और नारियल को रात में पानी में भिगो दें। सुबह इन्‍हें पानी से निकालें और अच्‍छी तरह से पीसें। इस मिश्रण को दूध में मिलाएं। इन्‍हें अच्‍छी तरह से हिलाकर मिलाने के बाद इसमें दालचीनी पाउडर, अलसी पाउडर और शहद मिलाएं। आपका प्रोटीन शेक तैयार है।
काजू चॉकलेट प्रोटीन शेक
सर्वश्रेष्‍ठ प्रोटीन व्‍यंजनों में काजू चॉकलेट प्रोटीन शेक का प्रमुख स्‍थान है। क्‍योंकि इस प्रोटीन शेक का सेवन करने पर 16.35 ग्राम प्रोटीन प्राप्‍त किया जा सकता है। इस प्रोटीन शेक का उपयोग आप सुबह के नाश्‍ता के रूप में भी कर सकते हैं। चूंकि इसमें काजू होता है इसलिए इससे अधिक मात्रा में कैलोरी प्राप्‍त की जा सकती है। काजू चॉकलेट प्रोटीन शेक इस प्रकार बनाया जाता है।
इसे बनाने के लिए 1 केला, 1 कप पूर्ण वसा वाला दूध, 2-3 काजू, 2 चम्‍मच नारियल पाउडर, 2 चम्‍मच चॉकलेट की आवश्‍यकता होती है।
प्रोटीन शेक बनाने का तरीका: आप इन सभी अवयवों को ब्‍लेंडर की सहायता से मिलाएं। आपको 1 गाढ़ा तरल पेय प्राप्त होगा। आप इस पेय पदार्थ को गिलास में लें और आनंद उठाये। आपका प्रोटीन शेक तैयार है।
ब्‍लूबेरी और केला प्रोटीन शेक
शरीर को अतिरिक्‍त ऊर्जा दिलाने के लिए अक्‍सर केला खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि इसमे प्रोटीन की सबसे अधिक मात्रा होती है। इसके अलावा ब्‍लूबेरी एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन सी से भरा होता है। आप इस ऊर्जावान प्रोटीन शेक को बनाने के लिए निम्‍न सामग्री का उपयोग कर सकते हैं :
1 कप ब्‍लूबेरी, 1 केला, 2 चम्‍मच बादाम मक्‍खन, 1 कप दही।
इस प्रोटीन शेक को बनाने के लिए मिक्‍सी की सहायता से इन सभी अवयवों को अच्‍छी तरह से पीस लें। आप इसे कुछ पतला करने के लिए दूध भी मिला सकते हैं यदि आवश्‍यकता है तो। आप इस शेक को किसी गिलास में खाली करें। आपके सेवन के लिए प्रोटीन शेक तैयार है। यह न केवल आपकी मांसपेशियों को ताकत देगा बल्कि व्‍यायाम के बाद आपको ऊर्जा भी दिलायेगा।
चॉकलेट प्रोटीन शेक
यह प्रोटीन शेक चॉकलेट प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है। इसका स्‍वाद मीठा होता है (लेकिन ध्‍यान दें कि ज्‍यादा मीठा प्रोटीन शेक का सेवन न करें)। इसके अलावा यह सुगंधित और त्‍वरित मूड बूस्‍टर होता है। इस प्रोटीन शेक का सेवन करने पर आप 23.6 ग्राम प्रोटीन प्राप्‍त कर सकते हैं। इसे तैयार करने क लिए आपको चाहिए :
1 कटा हुआ सेब, 1 बड़ा चम्‍मच बादाम मक्‍खन, 1 बड़ा चम्‍मच चॉकलेट, 1 बड़ा चम्‍मच नारियल पाउडर, 1 कप दूध, ½ कप दही, 2 खजूर आदि।
प्रोटीन शेक बनाने का तरीका: कटे हुए सेब, खजूर, दूध, दही, नारियल पाउडर और बादाम मक्‍खन को ब्‍लेंडर में मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को किसी गिलास में खाली करें और इसमें चॉकलेट डालकर मिलाये। आपका चॉकलेट प्रोटीन शेक तैयार है। आप इसका उपभोग कर सकते हैं।
सत्‍तू का घरेलू प्रोटीन शेक
भुने हुए चने के आटे को सत्‍तू कहते हैं। इसे भारत में बहुत ही पसंद किया जाता है साथ ही यह ऊर्जा प्राप्‍त करने का सबसे अच्‍छा साधन हो सकता है। इसे गरीब आदमी का भोजन के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन यह पर्याप्‍त मात्रा में प्रोटीन उपलब्‍ध करा सकता है। आप इस प्रोटीन शेक को घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए :
4 चम्‍मच सत्‍तू पाउडर, आधा नींबू का रस, 2 चम्‍मच कटा हुआ धनिया, 1/2 चम्‍मच भुना हुआ जीरा पाउडर, स्‍वाद अनुसार नमक और 1 कप पानी।
प्रोटीन शेक बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सत्‍तू, भुना हुआ जीरा पाउडर और कटा हुआ धनियां मिलाएं। इसे हिलाते हुए धीरे-धीरे पानी मिलाएं। ध्‍यान रखें कि इसमे किसी किसी प्रकार की गांठ न बचे। अब इस गाढ़े पेस्‍ट में 1 गिलास पानी डालें और नींबू के रस को निचोड़ें। आपका प्रोटीन शेक तैयार है। आप इसे हिलाते हुए पी सकते हैं। यह आपको उच्‍च ऊर्जा दिलाने में मदद कर सकता है।
कोकोनट घरेलू प्रोटीन शेक
बादाम और नारियल दो ऐसे उत्‍पाद हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनको 1 कप दूध के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है। यह बहुत ही स्‍वादिष्‍ट और पोष्टिक होते हैं।
इस प्रोटीन शेक को बनाने के लिए आपको 10 बादाम, 1 कप दूध या बादाम दूध, 1 चम्‍मच नारियल पाउडर, 1 चम्मच वेनिला का रस, ¼ काजू दूध, 2 खजूर आदि की आवश्‍यकता होती है।
प्रोटीन शेक बनाने का तरीका: बादाम, नारियल, दूध और खजूर को ब्‍लेंडर की सहायता से मिलाएं। इसे एक गिलास में खाली करें और इसमें काजू दूध, कोको पाउडर, और वेनिला रस को मिलाये। आपके सेवन के लिए कोकोनट प्रोटीन शेक तैयार है।
मटर प्रोटीन शेक
आप जानते हैं कि मटर हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है। यह डेयरी मुक्‍त प्रोटीन उपलब्‍ध कराता है। आप इसके साथ ब्‍लूबेरी या स्‍ट्रॉबेरी का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रोटीन शेक बनाने के लिए आपको :
1 ½ चम्‍मच मटर , 1 कप बादाम दूध, ½ कप स्‍ट्रॉबेरी, जायफल पाउडर 1 चुटकी और थोड़ा सा गुड चाहिए।
प्रोटीन शेक बनाने का तरीका: आप इन सभी को अच्‍छी तरह मिलाने के लिए ब्‍लेंडर की मदद ले सकते हैं। अच्‍छी तरह से ब्‍लेंड करने के बाद आप इसे किसी गिलास में खाली करें और इसमें कुछ बर्फ के क्‍यूब्‍स डालें। आपका मटर प्रोटीन शेक तैयार है।
मूंगफली और केला प्रोटीन शेक
यह एक ऐसा प्रोटीन शेक है जो आपको लगभग 43.5 ग्राम प्रोटीन उपलब्‍ध करा सकता है। आप व्‍यायाम के बाद शरीर की थकावट को दूर करने और ऊर्जा प्रापत करने के लिए इस प्रोटीन शेक का उपभोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए निम्‍न खाद्यों की आवश्‍यकता होती है :
2 मध्‍यम आकार के केले, 2 चम्‍मच मूंगफली का मक्‍खन, 2 कप दही, 100 मिलीलीटर पूर्ण वसा वाला दूध, 1 बड़ा चम्‍मच चिया बीज और नारियल पाउडर।
प्रोटीन शेक बनाने का तरीका: प्रोटीन शेक बनाने के लिए एक ब्‍लेंडर में केला, दही, दूध और मूंगफली मक्‍खन को मिलाये। ब्‍लेंडर में मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिलाने के बाद इसमें ऊपर से चिया बीज और नारियल पाउडर को छिड़कें। आपका प्रोटीन शेक तैयार है। आप इसका आनंद उठा सकते हैं यह बहुत ही स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक भी होता है।
मसल्स बनाने के आम-बादाम दूध प्रोटीन शेक
यह प्रोटीन शेक कितना स्‍वादिष्‍ट हो सकता है यह बताने की आवश्‍यकता नहीं है। यह एक ऐसा प्रोटीन पेय है जो आपको व्‍यायाम के बाद ऊर्जा दिलाने में मदद कर सकता है। क्‍योंकि आम मे कार्बोस की अच्‍छी मात्रा होती है। ये हमें ऊर्जा दिलाने में सहायक होते हैं। इस प्रोटीन शेक को बनाने के लिए आपको चाहिए :
1 कप कटा हुआ पका आम, 1 कप बादाम दूध, 1 बड़ा चम्‍मच चिया बीज, ½ कप ठंडा दही।
प्रोटीन शेक बनाने का तरीका: कटे हुए आम, बादाम दूध और ठंडे दही को ब्‍लेंडर की सहायता से मिलाएं। इस मिश्रण को 1 गिलास में खाली करें और पीने से पहले चिया बीज ऊपर से डालें। आपका मैगों प्रोटीन शेक तैयार हैं।