दर्द और सूजन मिटाए लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दर्द और सूजन मिटाए लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

16.12.23

हल्दी और सरसों के तेल का जादू: सेहत के लिए अनगिनत फायदे


मित्रों घरेलू आयुर्वेद  से उपचार के विडिओ की शृंखला मे आज का टॉपिक है " हल्दी और सरसों के तेल का जादू: सेहत के लिए अनगिनत फायदे"
   हल्दी और सरसों का तेल  मिलाकर उपयोग करने के  कई फायदे होते हैं। हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी   गुण होते हैं, जबकि सरसों का तेल त्वचा को पोषण देता है। यह मिश्रण घावों को जल्दी भरने में मदद करता है, दर्द और सूजन को कम करता है, और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. 
भारतीय किचन में अधिकतर लोग हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाना तैयार करने में किया जाता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्वास्थ्य के जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। रोजाना हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह त्वचा  संबंधी परेशानियों को दूर करता है। साथ ही मोटापा कंट्रोल करने में  भी प्रभावी है

हल्दी और सरसों के तेल के फायदे

हृदय की सेहत के लिए फायदे 

हल्दी, सरसों तेल और नमक का एक साथ इस्तेमाल करने से आप हार्ट को स्वस्थ रख सकते हैं। दरअसल, हल्दी और सरसों तेल में खून को साफ करने का गुण होता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर कर सकता है, जिसकी मदद से आप हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकते हैं।
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी और सरसों के तेल एक साथ मिलाकर खाने से रक्त विकार दूर होते हैं और क्लॉटिंग की आशंका कम होती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।

लिवर और किडनी को रखे सुरक्षित 

हल्दी और सरसों के तेल का सेवन करने से  शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। इससे शरीर के संक्रमण को भी दूर कर सकते हैं। साथ ही किडनी इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में भी हल्दी और सरसों तेल काफी फायदेमंद होता है। 

कब्ज से राहत 

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए हल्दी और सरसों तेल का इस्तेमाल करें। यह आपके पाचन के लिए हेल्दी होता है। इसके सेवन से आप गैस, कब्ज जैसी परेशानियों को कम कर सकते हैं

दर्द और सूजन को कम करने में फायदेमंद





दर्द और सूजन को कम करने के लिए हल्दी और सरसों का तेल इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही हल्दी में करक्यूमिन गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 

दांतों की बढ़ाए चमक

हल्दी, नमक और सरसों तेल का एक साथ इस्तेमाल करने से आप अपने दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं। यह दांतों की चमक को बढ़ाने में प्रभावी होता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच सरसों तेल लें। इसमें 1 चुटकी नमक और हल्दी मिक्स करें। अब इस मिश्रण को उंगलियों की मदद से अपने दांतों को साफ करें। इससे दांतों की चमक बढ़ेगी।

त्वचा  को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद




स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका इस्तेमाल करने से स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए रोजाना स्किन और चेहरे पर हल्दी और सरसों का तेल लगाने से स्किन इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

मुंह की बदबू से राहत


मुंह की बदबू को कम करने के लिए आप सरसों तेल, हल्दी और नमक के मिश्रण से मंजन कर सकते हैं। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार होता है। सुबह ब्रश करने के बाद आप इस मिश्रण से कुछ मिनटों तक मंजन करें। इससे लाभ मिलेगा।

हल्दी और सरसों का तेल लगाने से होने वाले कुछऔर  लाभ बताते हैं 

घाव जल्दी भरता है

सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से घाव जल्दी भरता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। और  हल्दी घाव से खून निकलने को कम करती है। चोट लगने पर खून न रुके तो हल्दी लगा सकते हैं। इसके अलावा कान पकने पर सरसों और हल्दी का तेल गर्म करके लगाने से फायदा होगा।

बदन दर्द और सूजन

यदि आप शरीर के दर्द या बदन दर्द से परेशान हैं तो हल्दी और तेल से बने मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर का दर्द कम होता है। इसके अलावा यह मिश्रण सूजन और दर्द को खत्म कर देता है।


विटिलिगो (Vitiligo) के उपचार में सहायक:




हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सरसों के तेल के साथ बढ़िया इलाज साबित हो सकता है। सरसों के तेल में पिग्मेंटेशन बढ़ाने वाले गुण होते हैं। 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर सफेद दाग पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा आराम मिलने तक रोज करते रहें।

ध्यान दें:

 किसी भी नए उपचार को उपयोग  करने से पहले  अपने चिकित्सक  से सलाह लें, खासकर विटिलिगो जैसी स्थितियों के लिए.
  ऐसे ही घरेलू आयुर्वेद के विडिओ अपने मोबाईल पर प्राप्त करते रहने के लिए हमारे चैनल को subscribe  कीजिए और कमेन्ट मे अपने विचार लिखें धन्यवाद आभार 
----

You tube play list