21.5.24

गर्मियों मे क्या खाएं और क्या नहीं ?Summer diet




  गर्मियों के मौसम में हमारा शरीर ज्यादा बीमार होने के रिस्क में रहता है क्योंकि इसमें हमें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है और ज्यादा गर्मी की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इस मौसम में हमारे त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) का भी संतुलन बिगड़ सकता है और हमें बहुत सारी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बहुत बार ऐसा होता है कि गर्मी में कुछ चीज खाने के बाद हमें उल्टी आने लगती है या फिर पेट में जलन होने लगती है। ऐसा होने का कारण पाचन न होना होता है। इसलिए आपको इस मौसम में केवल शरीर के लिए स्वास्थ्य अनुकूल   चीजों का ही सेवन करना चाहिए और स्पाइसी और जंक फूड का सेवन काफी कम करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में हमें ऐसा आहार लेना चाहिए, जो शरीर में तरावट लाने का काम करे। इस मौसम में ठंडी तासीर और चिकनाई वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके लिए आप सत्तू का घोल, दूध-चावल की ठंडी खीर, छाछ, लस्सी, आम पन्ना, नारियल पानी, नींबू पानी, ककड़ी, तरबूज, मौसमी फलों का रस, पुदीना, गुलकंद, सौंफ और धनिया का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में पाचन शक्ति काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए आपको गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए। इस मौसम में मीठे और सुपाच्य आहार का सेवन करना चाहिए। आप अपनी डाइट में लौकी, पेठा, परवल, बथुआ, छिलका सहित आलू, करेला, कच्चा केला, चौलाई, छिलका सहित मूंग और मसूर की दाल, दूध, आंवला, संतरा, आम, नारियल आदि को शामिल कर सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में इन चीजों का करें सेवन

पुदीना

पुदीना एक रिफ्रेशिंग इंग्रेडिएंट्स होता है और शरीर पर इसका काफी कूल प्रभाव होता है। यह शरीर में पाचन को इम्प्रूव   करने में मदद करता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी सहायक है। पुदीने को आप सलाद, ड्रिंक्स या फिर चटनी आदि में मिला कर खा या पी सकते हैं।

नारियल का पानी

नारियल का पानी गर्मियों में शरीर के लिए काफी लाभदायक रहता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। यह गर्मियों के दौरान पसीने के रूप में फ्लूड लॉस से शरीर को बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

दही

                                                                 



दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने में, इन्फ्लेमेशन को कम करने में और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। इसे स्नैक, सलाद में मिला कर खाया जा सकता है।

तरबूज
                                             

 

गर्मियों में तरबूज जैसी फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें अधिकतर पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते हैं। तरबूज में विटामिन सी और ए जैसे पौष्टिक तत्व भी होते है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखने में मदद करते हैं।

खीरा
                                                          



खीरा भी एक हाइड्रेटिंग फूड है जो पूरा पानी से भरपूर होता है और इसका सेवन करने से आप कैलोरी भी ज्यादा नहीं कंज्यूम करते हैं। यह आपके शरीर के तापमान को रेगुलेट करने में मदद करता है और टॉक्सिन को फ्लश आउट करने में सहायक होता है।

 गर्मियों में क्या खाएं और क्या न खाएं?


इस मौसम में अधिक से अधिक दही और छाछ का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलती है बल्कि आपका शरीर अंदर से ठंडा रहता है और आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
इस मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा जल जाती है। इससे बचने के लिए आपको टमाटर खाना चाहिए। टमाटर में कैरोटेनॉयड होता है जो गर्मी के साथ ही सनबर्न से भी बचाने में मदद करता है।

गर्मी के लिए आयुर्वेदिक डाइट प्लान

सुबह उठने के बाद - गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद डालकर पिएं
सुबह का नाश्ता - एक बाउल मौसमी फल/ वेजिटेबल उपमा/ दलिया/ दूध और ओट्स/सूजी चीला
मिड मॉर्निंग स्नैक (12 बजे) - नारियल पानी/आम पन्ना/शर्बत
दोपहर का भोजन - एक कटोरी दाल/सब्जी और रोटी या चावल, जीरा छाछ
शाम का स्नैक - हर्बल टी या एक कप दूध
रात का भोजन - खिचड़ी/ एक कटोरी दाल और रोटी/ वेजिटेबल दलिया
गर्मी के मौसम में हमें ऐसा आहार लेना चाहिए, जो शरीर में तरावट लाने का काम करे। इस मौसम में ठंडी तासीर और चिकनाई वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके लिए आप सत्तू का घोल, दूध-चावल की ठंडी खीर, छाछ, लस्सी, आम पन्ना, नारियल पानी, नींबू पानी, ककड़ी, तरबूज, मौसमी फलों का रस, पुदीना, गुलकंद, सौंफ और धनिया का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में पाचन शक्ति काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए आपको गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए। इस मौसम में मीठे और सुपाच्य आहार का सेवन करना चाहिए। आप अपनी डाइट में लौकी, पेठा, परवल, बथुआ, छिलका सहित आलू, करेला, कच्चा केला, चौलाई, छिलका सहित मूंग और मसूर की दाल, दूध, आंवला, संतरा, आम, कोकम, नारियल आदि को शामिल कर सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार गर्मी में क्या न खाएं

गर्मी के मौसम में कड़वे, कसैले, तीखे, खट्टे, तेज मिर्च-मसाले वाले, तले हुए, नमकीन और बासी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टा दही, फ्रिज में रखा पानी, अंडा, मांस, मछली, उड़द की दाल, चने की दाल, बैंगन, शहद, सिरका, खटाई, शराब आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।अगर आप परांठे के साथ सॉस खाते हैं तो गर्मी के मौसम में सॉस से परहेज करें। इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है जिससे आपको सुस्ती आ सकती है।
गर्मी के मौसम में गेहूं की रोटी और ब्राउन ब्रेड बहुत कम मात्रा में खाना चाहिए अन्यथा आपको अधिक गर्मी महसूस हो सकती है।
इस मौसम में तले भूने खाद्य पदार्थ, चाट पकौड़े, चिप्स, पिज्जा, बर्गर सहित अन्य जंक फूड खाने से बचें। इससे आपको गर्मी तो अधिक लगेगी ही साथ में आप फूड प्वॉयजनिंग के भी शिकार हो सकते हैं।
रेड मीट में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर को गर्म रखता है। इसलिए इस मौसम में रेड मीट खाने से परहेज करें।
संभव हो तो गर्मी के मौसम में दूध का सेवन कम से कम करें। यह शरीर को गर्म रखता है जिससे आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
इस मौसम में अधिक मसालेयुक्त एवं तैलीय भोजन ना करें अन्यथा आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है।बीयर, वाइन, कोल्ड कॉफी, एनर्जी ड्रिं और डिब्बा बंद फ्रूट जूस जैसे पेय पदार्थों में अधिक मात्रा में शर्करा होती है। गर्मी के दिनों में इनका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

शराब

शराब का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट होता है और इससे शरीर का तापमान भी बढ़ता है इसलिए इसको अवॉयड करें।

शुगर से भरपूर ड्रिंक्स

आपको गर्मियों में शुगर से भरपूर ड्रिंक्स जैसे एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स या फिर सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर डिहाइड्रेट होता है और ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है।

कॉफी

कॉफी एक डायरेटिक का काम करती है और शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है इसलिए इसका सेवन ज्यादा न करें।

स्पाइसी और फ्राइड फूड


स्पाइसी और फ्राइड फूड का सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ता है और आपको पाचन से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए इन्हें अवॉयड करे।

---
You tube play list 













कमल ककड़ी खाने से होते हैं सेहत को इतने सारे फायदे ,kamal kakadi benefits

 



कमल और कमल ककड़ी की जानकारी अधिकतर भारतीयों को है. हिंदू धर्म, संस्कृति और योग में कमल की कई विशेषताओं का वर्णन किया गया है और कई अवसरों पर इसे पूजा में भी शामिल किया जाता है. साथ ही कमल ककड़ी का भारतीय रसोई में विशेष महत्व है. इसे भोजन के अलावा, कई प्रकार के डिशेज में प्रयोग किया जाता है. कमल ककड़ी बेहद गुणकारी है. इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन सिस्टम को दुरुस्त रखता है. यह ब्लड की क्वालिटी को भी दुरुस्त रखती है. भारत में हजारों वर्षों से आहार के रूप में इसका सेवन किया जा रहा है.

दस्त में राहत

गर्मियों के मौसम में अक्सर हर कोई दस्त से कुछ अधिक ही परेशान रहता है। तेज धूप और शरीर में कम पानी की वजह से कभी-कभी दस्त भी होने लगता है। कभी-कभी अधिक या गलत खाना खाने से भी दस्त होने लगता है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कमल ककड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई महिलाएं कमल ककड़ी को दस्त की समस्या को दूर करने के लिए सब्जी, सलाद या जूस के रूप में भी इस्तेमाल करती हैं। इसमें मौजूद एंटी डायरिया गुण दस्त में राहत देते हैं।

शरीर में पानी की कमी को दूर करना

गर्मियों के मौसम में अगर सबसे अधिक किसी चीज को लेकर ध्यान देने की ज़रूरत होती है तो वो हैं शरीर में पानी की कमी को दूर करना। अक्सर गर्मियों के मौसम में शरीर जिस हिसाब से पानी की मात्रा होनी चाहिए वो नहीं होता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप कमल ककड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरा, तरबूज आदि की तरह ही कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी की मात्रा होती है। कहा जाता है कि कमल ककड़ी में लगभग पच्चास से सत्तर प्रतिशत तक पानी होता है।

बुखार करे कम-

एक शोध में कहा गया है कि यदि आपको बुखार है, तो आप पैरासिटामोल की बजाय कमल ककड़ी खाएं। इसमें बुखार को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो बुखार की दवा के रूप में काम करते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है, इसलिए बुखार में जब शरीर का तापमान अधिक हो, तो इसका सूप बनाकर पीड़ित को पिलाएं।

वजन घटाने में करती है मदद

बदलते लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं. कमल ककड़ी उन कुछ चीज़ों में शामिल है जिसे खाने से वजन कम होता है. इसे खाने से पेट भरा रहता है. साथ में कैलोरी भी कम मात्रा में मिलती है. इस वजह से कमल ककड़ी
वजन कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकती है.

बालों के लिए भी बेस्ट

गर्मियों के दिनों में चेहरा के साथ-साथ त्वचा पर तरह-तरह के मुंहासे निकलने गलते हैं। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कमल ककड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। कहा जाता है कि कमल ककड़ी विटामिन-सी से भरपूर होता है जो चेहरे पर मौजूद मुंहासों को जल्दी ही दूर कर देता है। इसके साथ-साथ झुर्रियां और अन्य दाग धब्बों को भी दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी तरह कमल ककड़ी को बालों के लिए भी बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी बालों को स्ट्रांग करता है और सफ़ेद बाल होने से रोकता है।

स्ट्रेस कम करने में सहायक

कमल ककड़ी में विटामिन बी पाया जाता है. विटामिन बी की कमी होने पर चिड़चिड़ापन, कमजोर याददाश्त, तनाव और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में चिड़चिड़ेपन से बचने और स्ट्रेस को कम करने के लिए कमल ककड़ी खाई जा सकती है.


सूजन करे कम-

सूजन शरीर में कई तरीकों से उभरता है, जैसे कि मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द या रैशेज। इन सभी तकलीफों की जड़ों तक पहुंचने के लिए कमल ककड़ी को अपने भोजन में शामिल करें।

पोटेशियम का खजाना

शरीर में मौजूद छोटे-छोटे कोशिकाओं के मजबूती करने के लिए सबसे ज़रूरी पदार्थ होता है पोटेशियम। अगर नियमित और सही मात्रा में पोटेशियम खाद्य पदार्थ का सेवन किया जाता है तो कब्ज, थकान दूर और कमजोर होती मांसपेशियां को स्ट्रांग किया जा सकता है। अगर आप कब्ज, थकान आदि से परेशान रहती है आप इसको सब्जी, जूस या फिर सलाद के रूप में भी सेवन कर सकती हैं। पोटेशियम के साथ-साथ कमल ककड़ी आयरन से भी भरपूर होता है।

लिवर को रखे हेल्दी-

लोटस स्टेम में मौजूद एक कसैला पदार्थ टैनिन होता है, जो लीवर की रक्षा करता है। एक अध्ययन के अनुसार, कमल ककड़ी में मौजूद कंडेनस टैनिन लिवर से जुड़ी हिपेटोमिगेली (hepatomegaly) और अल्कोहल फैटी लीवर जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है

ब्लड शुगर करे कंट्रोल-

एक शोध में यह बात साबित हुई है कि कमल ककड़ी में इथेनॉल का अर्क मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। यह ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार करता है।
---
You tube play list 













19.5.24

सौंफ के फायदे जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे sonf ke fayde







 सौंफ वनस्पति  जगत का  एक खास सुगंध वाला पौधा है, जिसका इस्तेमाल विशेष रूप से चाय व अन्य कई मीठे पकवानों की सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। सौंफ में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण भी पाए जाते हैं और इसलिए कई समस्याओं के इलाज के लिए इसे एक घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में हजारों सालों से सौंफ का इस्तेमाल अलग-अलग दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। यह दुनियाभर के सभी हिस्सों में एक मसाले के रूप में भी प्रचलित है। सौंफ़ के औषधीय के साथ-साथ  पकवान बनाने मे भी उपयोग  मे आता हैं। यह अद्भुत स्वाद प्रदान करता है और अक्सर भारतीय खाना पकाने में उपयोग किया जाता है।

सौंफ खाने के फायदे

मुंह की बदबू दूर करने मेंः

सौंफ को माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें की सौंफ खाने से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है. जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या है, उन्हें सौंफ को रोज दिन में 3-4 बार चबाचबा कर खाना चाहिए. इससे उनके मुंह की बदबू दूर हो सकती है.

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगारः

सौंफ में विटामिन ए के गुण पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं. सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की जलन को भी कम करने में भी मदद कर सकती है.

सूजन कम करे

सौंफ में कोलाइन (Choline) नामक एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाया जाता है, जो लंबे समय से हो रही सूजन व लालिमा को कम करने में मदद करता है। जिन लो
गों को त्वचा या जोड़ों में सूजन की समस्याएं हैं उनके लिए सौंफ का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है।

कोलिक में लाभ

कुछ रिसर्च बताती हैं कि स्तनपान करने वाले जिन शिशुओं को कोलिक का दर्द हो रहा है उनके लिए सौंफ का सेवन लाभदायक हो सकता है। सौंफ में मौजूद तत्व कोलिक के दर्द को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बच्चे को राहत मिल पाती है। हालांकि, आपको कितनी मात्रा में सौंफ देना है या बच्चों के डॉक्टर से पूछ लें।

अनियमित पीरियड्स में मददगारः

सौंफ में विटामिन, आयरन और पोटैशियम के गुण पाए जाते हैं. जो अनियमित पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद कर सकता है. इसके सेवन से पीरियड में भी होने वाले दर्द से राहत मिलती है.

हड्डियों को मजबूत बनाए

सौंफ में मौजूद विटामिन और मिनरल हड्डियों का निर्माण करने और उन्हें शक्ति देने में मदद करते हैं। सौंफ में मौजूद पोटेशियम हड्डियों को संरचना प्रदान करता है। हड्डियों में मौजूद विटामिन के हड्डियां टूटने के खतरे को कम करता है।

उच्च रक्तचाप कम करे

सौंफ में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है. यह ब्लड वेसल्स को आराम देता है. साथ ही ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार सौंफ चबाने से सलाइवा में पाचक एंजाइम की मात्रा बढ़ जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है. ब्लड प्रेशर के मरीजों को सौंफ का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा इसे चबाने से लार में नाइट्राइट की मात्रा बढ़ जाती है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होती है.
सौंफ के फायदे विडिओ मे देखें 




हृदय को स्वस्थ रखे

सौंफ में पोटेशियम, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी-6 और फाइटोन्यूट्रिएंट्स आदि पाए जाते हैं, जो एलडीएल को कम करने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सौंफ में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो रक्त में कोलेस्टेरॉल की कुल मात्रा को कम करता है और परिणामस्वरूप हृदय स्वस्थ रहता है।

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद

सौंफ स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए गुणकारी होता है. यह दूध उत्पादन को बढ़ाने में मददगार साबित होता है.

पेट दर्द कम करने में मदददगारः

पेट में दर्द होने पर भी सौंफ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका सेवन अपच, सूजन को कम करने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

मोटापा कम करने में मददगारः

सौंफ का पानी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है. यह भूख को नियंत्रित करने और बॉडी में जमे वसा को कम करता है. इसका सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे ओवर ईटिंग से बचा जा सकता है. इससे मोटापे की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करना भी सेहत के लिए गुणकारी होता है.

रात में भिगोकर रखें सौंफ

रात में पीसी हुई सौंफ (मोटी) या कुछ दाने पानी में भिगोकर रखें (आधा चम्मच)। सुबह खाली पेट इस पानी को पीना है। अगर दाने हैं तो उसे चबाकर खा लें। इससे जल्दी वजन घटाने में मदद मिलती है। पाचन क्रिया बेहतर होती है। पेट में एसिडिटी नहीं बनती। इसके अलावा पेट की गैस, खट्टी डकार आना तथा खाना पचने में होने वाली समास्याओं से निजात मिलती है।

आयुर्वेद के अनुसार , 

औषधि के रूप में सौंफ का उपयोग तीनों त्रिदोष ( वात , पित्त और कफ ) को कम करता है। इसका स्वाद मीठा, कसैला और कड़वा होता है। सौंफ का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। इसकी पत्तियों का स्वाद मुंह में मीठा, लकड़ी जैसा होता है। आयुर्वेद सौंफ को न पकाने की सलाह देता है। चूंकि पकाने से इसके गुण नष्ट हो जाते हैं इसलिए इसकी जगह खड़ी सौंफ खानी चाहिए। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

---
You tube play list 













सेहत का खजाना करेला: मधुमेह, वजन कम करने और सेहत के लिए


                सेहत का खजाना करेला: मधुमेह, वजन कम करने और सेहत के लिए


मित्रों ,घरेलू आयुर्वेद के विडिओ प्रस्तुत करने की शृंखला म आज टॉपिक है " सेहत का खजाना करेला: मधुमेह, वजन कम करने और सेहत के लिए"
करेला (Bitter gourd)एक औषधीय पौधा है. इसके फल और पत्तियों में विशेष गुण होते है जिस वजह से यह बहुत से रोगों में प्रभावी ढंग से काम करता है. आयुर्वेद में इसे मधुमेह, पाइल्स, , कब्ज, अनियमित मासिक धर्म, आंत्र परजीवी में, कान दर्द में. , गठिया, रक्त शोधन के रूप में कई स्थितियों में इस्तेमाल किया जाता है| 

डायबिटीज या मधुमेह

 डायबिटीज या मधुमेह मे करेला बहुत उपयोगी है. 

उपयोग के तरीके- 

1. करीब छह चम्मच कटी करेले की पत्तियों और दो गिलास पानी लें. पत्तियों को लगभग 15 मिनट के लिए पानी मे उबालें. उबलते समय ढके नही.

इसे ठंडा होने दें और छान लें. इसे तीन खुराक में बाट लें और एक दिन में तीन बार सेवन करें।

2. करेले को धूप मे सूखा लें और पूरी तरह से सूख जाने पर पीस कर पाउडर बना ले. इस पाउडर को ३-६ ग्राम की मात्रा मे दो से तीन बार पानी के साथ लें.

3. रोज़ करेले का जूस 10-15 मिलीलीटर पीना भी शुगर लेवेल को नियंत्रित रखता है.

नियमित सेवन से टाइप 2 डाइयबिटीस में शुगर लेवेल नियंत्रित रहता है.

                                              वजन घटाने के लिए करेले के फायदे 



वजन कम करने में ऐसे मदद करता है करेला

इन्सुलिन को करता है ऐक्टिव

करेले का जूस इन्सुलिन को ऐक्टिव करता है जिससे शरीर में बनने वाली शुगर फैट का रूप नहीं ले पाती। इससे चर्बी कम करने और फैट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

करेले में होती हैं कम कैलरीज

करेले में कैलरीज, फैट और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होती है। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि 100 ग्राम करेले में सिर्फ 34 कैलरीज होती हैं। ऐसे में आपको करेले के जूस से कैलरी काउंट मेनटेन रखने और फैट कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
करेले के रस को नींबू के रस के साथ पानी में मिलाकर पीने से वजन कम होने लगता है 

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है करेला -






  अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा हो गया है, तो रोजाना करेले का जूस पिएं। करेले का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

करेले की चाय

करेले की चाय आपके लीवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है. आंतों की सफाई कर सकती है और अपच की समस्या भी दूर होती है. इसके अलावा करेले की चाय से इम्यूनिटी बूस्ट करती है. करेले में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा है, जो संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है, आंखों की रोशनी के लिए भी करेले की चाय बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है, इसमें विटामिन ए की मौजूदगी होती है और विटामिन ए बीटा कैरोटीन का काफी अच्छा स्रोत होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है

करेले की चाय कैसे बनाएं

करेले की चाय बनाने के लिए सबसे पहले करेले के  स्लाइस काट लीजिए. अब इसे एक कप पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इसके बाद इसे छान लें. अब इसमें शहद डालकर सेवन करें.


त्वचा के लिए फायदेमंद करेला -



करेला आपकी त्वचा को ना केवल 10 साल तक जवां बना सकता है बल्कि चेहरे की चमक के साथ ही बालों की ग्रोथ और शाइन को बढ़ाने में किसी जादुई टॉनिक की तरह काम करता है। नियमित रूप से करेला खाने से आपका सौंदर्य कई गुना बढ़ सकता है।
   करेला का इस्तेमाल क्लींजर की तरह कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच करेले के जूस में 2 चम्मच संतरे का रस मिलाएं. इन दोनों चीजों को मिलाकर रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं. जब ये मिश्रण सूख जाएं तो पानी से धो लें. आप त्वचा की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना करेले के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है.  

करेला खून साफ करता है 


करेला रक्त शोधक के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त को शुद्ध करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं और रक्त विकार दूर होते हैं।

करेला खाने के अन्य फायदे : 

कफ की शिकायत होने पर करेले का सेवन करना चाहिए। करेले में फास्फोरस होता है जिसके कारण कफ की शिकायत दूर होती है।
करेला हमारी पाचन शक्ति को बढाता है जिसके कारण भूख बढती है। करेले ठंडा होता है, इसलिए यह गर्मी से पैदा हुई बीमारियों के उपचार के लिए फायदेमंद है।
लकवे के मरीजों के लिए करेला बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए लकवे के मरीज को कच्चा करेला खाना चाहिए।
उल्टी-दस्त या हैजा होने पर करेले के रस में थोड़ा पानी और काला नमक मिलाकर सेवन करने से तुरंत लाभ मिलता है।
लीवर से संबंधित बीमारियों के लिए तो करेला रामबाण औषधि है। जलोदर रोग होने पर आधा कप पानी में 2 चम्मच करेले का रस मिलाकर ठीक होने तक रोजाना तीन-चार बार सेवन करने से फायदा होता है।
पीलिया के मरीजों के लिए करेला बहुत फायदेमंद है। पीलिया के मरीजों को पानी में करेला पीसकर खाना चाहिए।
गठिया रोग होने पर या हाथ-पैर में जलन होने पर करेले के रस से मालिश करना चाहिए। इससे गठिया के रोगी को फायदा होगा।
दमा होने पर बिना मसाले की करेले की सब्जी खाना चाहिए। इससे दमा रोग में फायदा होगा।
उल्टी, दस्त और हैजा होने पर करेले के रस में थोडा पानी और काला नमक डालकर पीने से फायदा होता है।
करेले को कई प्रकार से खाया जा सकता है। यदि इसका जूस पिया जाए तो यह कई रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

करेला कौन नहीं खा सकता है?

जिगर और गुर्दे की बीमारी वाले लोग : करेला में मौजूद फाइबर इसे पचाने में मुश्किल बनाता है, यह सूजन भी पैदा कर सकता है, इसलिए जिगर और गुर्दे की बीमारी वाले लोगों को इस फल को खाने से बचना चाहिए।
ऐसे ही विडिओ अपने मोबाईल पर पाने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब  कीजिए ,धन्यवाद आभार! 


---
You tube play list 














गर्मियों में खरबूजा का जादू: फायदे और सावधानियाँ"

           गर्मियों में खरबूजा का जादू: फायदे और सावधानियाँ

   
मित्रों "फल और सेहत "विषय पर विडिओ प्रस्तुत करने की शृंखला मे आज खरबूजा फल खाने के फायदे और नुकसान पर चर्चा कर रहे हैं

   गर्मियों में शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता होती है. यही कारण है कि इस मौसम में ऐसे फल और सब्जियों की डिमांड बढ़ जाती है, जो पोषण से भरपूर होते हैं और जिनमें पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इस मौसम में पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही पानी की कमी नहीं होने देते हैं.
   रसदार फलों में खरबूजा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है.  इसकी ठंडी तासीर और रस से भरा मीठा स्वाद इसे गर्मियों में खाए जाने वाले फलों में विशेष स्थान दिलाता है. रस से भरा होने के कारण ये गर्मी में शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी-6 के साथ-साथ आहार फाइबर और फोलिक एसिड जैसे खनिजों का भी एक अच्छा स्रोत है. आकार में गोल या आयताकार लगने वाला खरबूजा हल्के पीले रंग से लेकर नारंगी रंग में होता है.

खरबूजा के नुकसान और फायदे  की चर्चा करते हैं 

खरबूजे के फायदे 


 दिल को रखे स्वस्थ

खरबूजे में मौजूद पोटेशियम की हेल्दी मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है और हाइपरटेंशन की समस्या को रोकती है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। खरबूजे में एडेनोसिन होता है जो कि खून को पतला करने के लिए जाना जाता है। इससे शरीर में खून के थक्के नहीं जमता .

आँखों की रोशनी  के लिए 

खरबूजे में एंटीऑक्सिडेंट बीटा-कैरोटीन होते हैं जो इन्हें इनका ब्राइट कलर देते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आई हेल्थ में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलाा, खरबूजों में Zeaxanthin होता है जो विशेष रूप से आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली विज़न प्रॉब्लम को रोकता है।

शरीर को हाइड्रेट करता है 

खरबूजे में पानी की अधिक मात्रा होती है। इसके कारण यह गर्मियों में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस फल का 90 प्रतिशत केवल पानी ही है। यह आपके शरीर को चिलचिलाती गर्मियों में हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

अनिद्रा मे मे लाभकारी

खरबूजे में प्रभावी लैक्सेटिव गुण होते हैं। यह एक विशेष कम्पाउंड है जो एंगजायटी को शांत करता है। खरबूजा नर्वस सिस्टम को भी शांत करने में मदद करता है और आपको स्लीप डिसऑर्डर से छुटकारा दिलाता है

मासिक धर्म के दौरान

खरबूजे का लाभ मासिक धर्म चक्र के दौरान भी महिलाओं के लिए उपयोगी होता है. जाहिर है पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पेट दर्द या ऐंठन से जूझने वाली महिलाएं खरबूजे की सहायता से अपनी परेशानी कम कर सकते हैं

बालों के लिए लाभदायक

बालों का झड़ना आज आम समस्या बन चूका है. यदि आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आपको खरबूजा से लाभ मिल सकता है. दरअसल इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी बालों को झड़ने से तो रोकता ही है इसके साथ ही बालों का विकास भी करता है. खरबूजे का पेस्ट बनाकर इसे 10 मिनट तक बालों में लगाने से एक अच्छा हेयर कंडिशनर का भी काम करता है

आँखों के लिए

खरबूजा में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन, स्वस्थ दृष्टि को बनाए रखने में सहायक होता है. जब आप खरबूजे के द्वारा बीटा बीटा कैरोटीन लेते हैं तो ये विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है. जो कि मोतियाबिंद को रोकने और दृष्टि में सुधार करने में काफी उपयोगी है

तनाव से राहत में

खरबूजा, पोटेशियम से भरपूर होता है. इसमें मौजूद पोटेशियम मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है. इसके आलावा इसमें सुपरऑक्सइड डिसूटासेज भी होता है जो रक्तचाप को कम करके तंत्रिकाओं को राहत देता है और ये तनाव से लड़ते हैं.

पाचन तंत्र के लिए

खरबूजे का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है. दरअसल ये हमारे पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने वाली आँतों को सुचारू रूप से काम करने में मददगार है. इसके अलावा ये कोलेरेक्टल कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम करता हैजब फलों को पचाने की बात आती है तो तरबूज़ सबसे तेज़ होते हैं, क्योंकि इन्हें आपके पेट से निकलने में केवल 20 मिनट लगते हैं। इसके चचेरे भाई, खरबूजे, साथ ही संतरे, अंगूर, केले और अंगूर, लगभग 30 मिनट में आपका पेट छोड़ देंगे।< /span>

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को अपने आहार में खरबूजे को शामिल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पोटैशियम युक्त फल रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है, जिससे रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है. पोटैशियम एक वैसोडिलेटर की तरह काम करता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखता है, इसलिए इसे खाने की सलाह दी जाती है. गर्मियों में खरबूजा का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है.

मधुमेह के लिए उपयोगी

खरबूजे का अर्क गुर्दे की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है. इसलिए इसे “आक्सीविकिन” के रूप में जाना जाता है. इसके अलावा, खरबूजे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है. फ्रैंटोज और ग्लूकोस एक नॅचुरल शुगर है जो खरबूजे में पाई जाती है

कब्‍ज में फायदेमंद:

खरबूजे का सेवन कब्ज में फायदेमंद होता है. खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जिससे डायजेशन अच्‍छा होता है और कब्‍ज की समस्‍या दूर रहती है.

वजन कम करने में सहायक:

खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. खरबूजा वजन कम करने में भी सहायक होता है.

गठिया के उपचार में

खरबूजा में सूजन को कम करने का गुण मौजूद होता है. इसलिए इसकी उचित खुराक आपको गठिया से जुड़े दर्द और असुविधा से छुटकारा दिला सकती है. इस प्रकार ये गठिया से आपको बचाने में भी मददगार साबित होते हैं

लीवर की रक्षा

खरबूजे का रस तुरंत ऊर्जा देने, शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को निकालने और अपने बल्य  (टॉनिक) और मूत्रल  (मूत्रवर्धक) गुणों के कारण लीवर की रक्षा करने में मदद करता है। गर्मियों के दौरान खरबूजे का रस भी एक अच्छा स्वास्थ्य पेय है क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है और इसकी तासीर ठंडी  होती है 

खरबूजा के नुकसान

सुबह खाली पेट खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए.
गर्म प्रकृति वालो को खरबूजे के अधिक सेवन से सूजन हो सकती है
कुछ लोगों को खरबूजे के सेवन से एलर्जी हो सकती है.
खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने  से हैजा होने की आशंका रहती है.
खरबूजा खाने के बाद दूध पीना आपको बीमार कर सकता है। दरअसल, ये कुछ उन फूड कॉम्बिनेशन में से है जिनका सेवन न सिर्फ पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है बल्कि ये आपके शरीर के लिए जहर साबित हो सकता है।
यह विडिओ आपको कैसा लगा कमेन्ट  मे लिखे और चैनल का सदस्य बनें 
---
You tube play list