1.5.10

कब्ज जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू आयुर्वेदिक उपचार,kabj jad se khatm



      अनुपयुक्त खान-पान के चलते कब्ज लोगों में एक सर्वाधिक प्रचलित रोग बन चुका है। यह पाचन-तन्त्र का प्रमुख विकार है। मनुष्यों मे मल विसर्जन की फ़्रिक्वेन्सी अलग-अलग पाई जाती है। किसी को दिन में एक बार मल विसर्जन होता है तो किसी को २-३ बार होता है। कुछ लोगों को हफ़्ते में २ या ३ बार ही शौचालय जाने से काम चल जाता है।
     ज्यादा कठोर और सूखा मल जिसे बाहर धकेलने के लिये जोर लगाना पडे,यही कब्ज का लक्षण है। ऐसा मल हफ़्ते में ३ बार से भी कम होता है और यह कब्ज का दूसरा मुख्य लक्षण होता है। कब्ज रोगियों में पेट के फ़ूलने की शिकायत भी आमतौर पर मिलती है। वैसे तो यह रोग किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन महिलाओं और बुजुर्गों में कब्ज की प्रधानता पाई जाती है। कुदरती पदार्थों के इस्तेमाल करने से यह रोग जड से खत्म हो जाता है और कब्ज से होने वाले रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है।

१) शरीर में तरल की कमी होना कब्ज का मूल कारण है। पानी की कमी से आंतों में मल सूख जाता है। और मल निष्कासन में जोर लगाना पडता है। इसलिये कब्ज से परेशान रोगियों के लिये सर्वोत्तम सलाह तो यह है कि मौसम के मुताबिक २४ घंटे में ३ से ५ लिटर पानी पीने की आदत डालना चाहिये। सुबह उठते ही सवा लिटर पानी पीयें। फ़िर ३-४ किलोमिटर तेज चाल से भ्रमण करें। शुरू में कुछ अनिच्छा और असुविधा मेहसूस होगी
लेकिन धीरे-धीरे आदत पड जाने पर कब्ज जड से मिट जाएगी।



) भोजन में रेशा की मात्रा ज्यादा रखने से स्थाई रूप से कब्ज मिटाने में मदद मिलती है। सब्जियां और फ़लों में प्रचुर रेशा पाया जाता है। मेरा सुझाव है कि अपने भोजन मे करीब ७०० ग्राम हरी शाक या फ़ल या दोनो चीजे शामिल करें।
३) सूखा भोजन ना लें। अपने भोजन में तेल और घी की मात्रा का उचित स्तर बनाये रखें। चिकनाई वाले पदार्थ से दस्त साफ़ आती है।
४) पका हुआ बिल्व फ़ल कब्ज के लिये श्रेष्ठ औषधि है। इसे पानी में उबालें। फ़िर मसलकर रस निकालकर नित्य ७ दिन तक पियें। कज मिटेगी।
५) रात को सोते समय एक गिलास गरम दूध पियें। मल आंतों में चिपक रहा हो तो दूध में ३ -४ चम्मच केस्टर आईल (अरंडी तेल) मिलाकर पीना चाहिये।




१३) एक और बढिया तरीका है। अलसी के बीज का मिक्सर में पावडर बनालें। एक गिलास पानी मे २० ग्राम के करीब यह पावडर डालें और ३-४ घन्टे तक गलने के बाद छानकर यह पानी पी जाएं। बेहद उपकारी ईलाज है।शरीर को तंदुरस्त रखने के लिये अलसी का उपयोग बेहद उपकारी है।
१४) पालक का रस या पालक कच्चा खाने से कब्ज नाश होता है। एक गिलास पालक का रस रोज पीना उत्तम है। पुरानी कब्ज भी इस सरल उपचार से मिट जाती है।
१५) अंजीर कब्ज हरण फ़ल है। ३-४ अंजीर फ़ल रात भर पानी में गलावें। सुबह खाएं। आंतों को गतिमान कर कब्ज का निवारण होता है।
16) मुनका में कब्ज नष्ट करने के गुण हैं। ७ नग मुनक्का रोजाना रात को सोते वक्त लेने से कब्ज रोग का स्थाई समाधान हो जाता है।
१७). केस्‍टर ऑयल बड़ों के साथ-साथ बच्‍चों की कब्‍ज को दूर करने वाला बहुत ही अच्‍छा दस्तावर है।
समस्या होने पर रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध में एक चम्‍मच अरंडी के तेल की मिक्‍स करके पी लें।
वैकल्पिक रूप से, आप एक चम्‍मच कैस्‍टर ऑयल को गर्म करके इसमें एक चम्‍मच शहद मिलाकर भी सुबह के समय ले सकते हैं।
१८) जैतून का तेल जिसे हम ऑलिव ऑयल भी कहते है। यह तेल हमारे शरीर को कई रोगों से राहत दिलवाता
है। यह पाचन तंत्र और पेट को साफ करने की प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करता है। जैतून के तेल में नींबू
के रस का मिलाकर कम से कम एक सप्‍ताह पीने से फायदा होता है।



१९) पानी या तरल पदार्थों की कमी कब्‍ज का मुख्‍य कारण हैं। इसलिए कब्‍ज की समस्‍या के इलाज के लिए
भरपूर मात्रा में पानी पीना सबसे अच्‍छा उपाय है। नियमित रूप से सुबह ब्रश करने से पहले एक गिलास
गुनगुना पानी पीने से लाभ मिलता है।
२०) केले में पोटेशियम और फाइबर उच्च मात्रा में होता हैं। ये विशिष्ट लक्षण शरीर के इलेक्‍ट्रोलाइट्स में
संतुलन बनाये रखने में मदद कर सबसे अच्‍छा लेक्साटिव्स बनाते है। यह अच्‍छे बैक्‍टीरिया की वृद्धि को
प्रोत्साहित कर पेट साफ करने को आसान बनाता है।
२१) रात को सोने के पहिले गुड खाने से कब्ज की समस्या का निवारण होता है| विटामीन और मिनरल से भरपूर गुड को यदि कुछ गरम करके खाया जाय तो कब्ज में अधिक हितकर होता है|
२२) काफी पीने से आप बिना देर किये शोचालय पहुँच सकते हैं| काफी से प्रेशर जल्दी बनता है | हर्बल टी ,गर्म पानी ,लेमन जूस ,और हनी वाटर भी कब्ज नाशक पदार्थ हैं|


सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस(गर्दन का दर्द) के उपचार

वजन कम करने के लिए कितना पानी कैसे पीएं?

आलू से वजन कम करने के तरीके

प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने से पेशाब रुकावट की कारगर हर्बल औषधि

सेक्स का महारथी बनाने वाले आयुर्वेदिक नुस्खे


आर्थराइटिस(संधिवात),गठियावात ,सायटिका की तुरंत असर हर्बल औषधि

खीरा ककड़ी खाने के जबर्दस्त फायदे

शाबर मंत्र से रोग निवारण

उड़द की दाल के जबर्दस्त फायदे

किडनी फेल (गुर्दे खराब ) की रामबाण औषधि

मिश्री के सेहत के लिए कमाल के फायदे

महिलाओं मे कामेच्छा बढ़ाने के उपाय

मुँह सूखने की समस्या के उपचार

गिलोय के जबर्दस्त फायदे

पित्ताषय की पथरी के रामबाण हर्बल उपचार

इसब गोल की भूसी के हैं अनगिनत फ़ायदे

कान मे तरह तरह की आवाज आने की बीमारी

छाती मे दर्द Chest Pain के उपचार

सिर्फ आपरेशन नहीं ,किडनी की पथरी की १००% सफल हर्बल औषधि

बाहर निकले पेट को अंदर करने के उपाय

दिल की धड़कन असामान्य हो तो करें ये उपचार

किडनी फेल रोगी का डाईट चार्ट और इलाज

थायरायड समस्या का जड़ से इलाज

एलोवेरा से बढ़ाएँ ब्रेस्ट साईज़

सूखी खांसी के घरेलू आयुर्वेदिक उपचार

अखरोट खाने के स्वास्थ्य लाभ

तिल्ली बढ़ जाने के आयुर्वेदिक नुस्खे

यौन शक्ति बढ़ाने के अचूक घरेलू उपाय/sex power

कई बीमारियों से मुक्ति द‍िलाने वाला है गिलोय


किडनी स्टोन के अचूक हर्बल उपचार

स्तनों की कसावट और सुडौल बनाने के उपाय

लीवर रोगों के अचूक हर्बल इलाज

सफ़ेद मूसली के आयुर्वेदिक उपयोग

दामोदर चिकित्सालय शामगढ़ के आशु लाभकारी उत्पाद

मेथी का पानी पीने के जबर्दस्त फायदे

च्यवनप्राश के स्वास्थ्य लाभ

जावित्री मसाले के औषधीय उपयोग

अनिद्रा की होम्योपैथिक औषधीयां

तुलसी है कई रोगों मे उपयोगी औषधि

6 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

कब्ज निवारण के अति सुन्दर नुस्खों के लिये बधाई!

बेनामी ने कहा…

स्वास्थ्य चिंतन परक आलेख के लिये आभार!

Unknown ने कहा…

very nice post on constipation.thanks!

Unknown ने कहा…

घरेलू चीजों से इलाज का बेहतरीन आलेख है। शुभकामनाएं।

HEMANT ने कहा…

MERI AGE 32 YEAR KI HAI. MUJHE URINE ME JALAN HONE AUR BLOOD AANE LAGA THA MAINE SONOGROPHY KARWAYA TO USME PROSTATE INLARGE BATAYA. IS AGE ME PROSTATE KYO KAISE HOGAYA ISKI JANKARI CHAHTA HOON.

Dr.Dayaram Aalok ने कहा…

हेमन्तजी, वैध्य दामोदर ९८२६७-९५६५६ प्रोस्टेट बढने के रोग के मशहूर हर्बल चिकित्सक हैं। पूरी जानकारी के लिये आप उक्त नं. पर संपर्क कर सकते हैं।