25.7.18

सूखे नारियल(खोपरा गोला) के स्वास्थ्य लाभ

                                             



नारियल का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है, कोई भी पूजा हो या धार्मिक समारोह उसमें नारियल की उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती है। बिना इसके पूजा अधूरी मानी जाती है। धार्मिक महत्व के अलावा नारियल को हम किसी न किसी रूप में अपने खाने में इस्तेमाल भी करते हैं। चाहे वो कच्चे नारियल का पानी हो या पका नारियल हो जिसकी हम गिरी खाते हैं। या हो सूखा नारियल जिसका इस्तेमाल पकवानों में किया जाता है लेकिन क्या आपको सूखे नारियल के फायदों के बारे में पता है ? आज हम आपको बताएंगे सूखे नारियल के फायदे के बारे में।
*एनीमिया से करता है बचाव
शरीर में खून की कमी होना जो की कभी कभी जानलेवा भी साबित होता है। सूखा नारियल खाने से एनीमिया यानी खून की कमी की बिमारी से भी राहत देता है। अक्सर महिलाओं में खून की कमी ज़्यादा होती है और वो कमजोर पड़ जाती हैं और तो और शरीर में जीवाणुओं का हमला भी आराम से हो सकता है जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सूखे नारियल में आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है और इसके सेवन से एनीमिया पर काबू पाने में आसानी होती है।

 ह्दय के लिए लाभदायक -


ड्राई कोकोनट में डायटरी फाइबर होता है जो कि ह्दय को हेल्दी बनाये रखता है। जैसाकि आप जानते हैं कि पुरूष के शरीर को 38 ग्राम डायटरी फाइबर और महिला के शरीर को 25 ग्राम डायटरी फाइबर चाहिए होता है। ड्राई कोकोनट से शरीर की ये आवश्यकता पूरी हो जाती है।

*मस्तिष्क स्वस्थ रहता है

सूखा नारियल खाने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है और इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स भी बेहतर तरीके से काम करते हैं। ब्रेन में न्यूरॉन्स होते हैं और इस पर एक कवर होता है जिसपर कोई भी क्षति गंभीर न्यरोलॉजिकल समस्या को जन्म दे सकती है। नारियल में मौजूद तत्व इस हिस्से की रक्षा करते हैं।

पुरूषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाना -

यह कोई मिथक नहीं है बल्कि एक सत्य है कि नारियल का सेवन करने से पुरूषों में नपुसंकता दूर होती है। मेडीकल साइंस में भी कई परीक्षणों से इस बात को सिद्ध किया जा चुका है। ऐसा इसमें पाये जाने वाले सीलियम के कारण होता है जो पुरूषत्व को मजबूत बना देता है

*कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है

सूखे नारियल में हेल्दी फैट्स होते हैं जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करता है जिससे आर्टरीज़ में ब्लॉकेज के चांस कम हो जाते हैं और दिल भी बेहतर तरीके से काम करता है और दिल के दौरे का खतरा नहीं रहता है|

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना -

इसमें 5.2 माईक्रोग्राम सेलेनियम होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसे अपनी खुराक में शामिल करने से शरीर में कई रोग भी नहीं होते हैं।




गठिया ठीक करने में -

ड्राई कोकोनट के सेवन से गठिया ठीक हो जाती है और दर्द से आराम मिलता है। चूंकि इसमें कई मिनरल्स होते हैं ऐसे में ये ऊतकों को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को हेल्दी बनाएं रखते हैं।

* मजबूत होती है हड्डियां

टिश्यूज में भरपूर मिनरल्स का होना ज़रूरी होता है क्योंकि इसकी कमी हमारे शरीर के हिस्सों को नुकसान पहुंचाती है जिससे आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में सूखा नारियल खाने से त्वचा, लिगामेंट्स, टेंडन्स और हड्डियों के टिश्यूज़ में मजबूती आती है और टिश्यूज को मिनरल्स भी मिल जाता है ।

कैंसर के खतरे को कम करना -

यदि आपके परिवार में किसी को पहले कैंसर था तो आपको हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए, खासकर महिलाओं को, जिनके यहां ब्रेस्ट कैंसर का मामला सामने हो। वैसे कोकोनट प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को न होने में मदद करता है। इसलिए आप इसे अपनी खुराक में अवश्य शामिल करें।

पाचन क्रिया को दुरूस्त करना -

ड्राई कोकोनट का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरूस्त बनी रहती है और कब्ज, खूनी दस्त और बवासीर की समस्या भी सही हो जाती है। साथ ही इसका कोई दुष्प्रुभाव भी नहीं पड़ता है।






कोई टिप्पणी नहीं: