24.12.17

केस्टर आईल (अरंडी के तेल) के गुण,उपयोग, फायदे -डॉ॰आलोक

     कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) प्रकृति के द्वारा दिया गया एक वरदान है जिसका उपयोग आज के समय में औषधि के रूप में रोगों के उपचार के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व ना हमें जानें कितनी प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करते है। कैस्टर ऑयल आज के समय की जादुई औषधि ही नहीं है बल्कि कई समस्याओं का भी हल है, वैसे तो हमारे आसपास ऐसे की औषधिय उपचार मौजूद है, पर कैस्टर ऑयल ऐसा प्राकृतिक उपचार है जिसका उपयोग शरीर के रोगों को दूर करने के साथ-साथ बाल, त्वचा एवं शरीर के वजन से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए भी किया जा सकता है। जो अन्य तेल नहीं कर सकते है।
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) क्या है और यह कैसे बनाया जाता है?

कैस्टर ऑयल एक सुनहरे पीले रंग का तेल है, कैस्टर पौधे के बीज को दबाने से एक ठंडा चिपचिपा पदार्थ निकलता है। इसे रिसिनस कॉम्यूनिस के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा केवल भारत और अफ्रीका के जंगलों में ही पाया जाता है।
कैस्टर ऑयल को विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे हिन्दी में इसे “अरंडी का तेल” कहा जाता है, तो तेलुगू में आमुडामु, मराठी में एरंडेला तेला, तमिल में कैस्टर ऑयल को अमनक्कु इनने, मलयालम में अवनककेन्ना और बंगाली में रेरिर तेल के नाम से जाना जाता है। इस तेल से अखरोट के समान खुशबू आती है। इसका रंग अरंडी के तेल की मात्रा पर निर्भर करता है।
कैस्टर ऑयल के विभिन्न प्रकार (कौन सा खरीदें)
जब आप कैस्टर ऑयल दुकान में खरीदने जाएंगी तो आपको वहां सुनहरे रंग में कई तरह के तेल देखने को मिलते हैं, जिनके नाम निम्न प्रकार के होते हैं….
*आर्गनिक कैस्टर ऑयल
*रेग्यूलर कैस्टर ऑयल
*जमैकन ब्लैक कैस्टर ऑयल
जमैकन ब्लैक कैस्टर ऑयल और दूसरे कैस्टर ऑयल के बीच होने वाले अंतर?

जमैकन ब्लैक कैस्टर ऑयल तेल बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, परतुं जमैकन ब्लैक कैस्टर ऑयल में मौजूद कैस्टर के बीज की राख से यह तेल काफी काला हो जाता है। इस तेल में राख और तेल का मिश्रण होता है, जिसके कारण जमैकन ब्लैक कैस्टर ऑयल को 100% शुद्ध कहना उचित नहीं होगा। इसकी अपेक्षा लोग दूसरे अन्य तेलों को लेना ज्यादा पसंद करते है।
आपको खुद ही इस बात का चुनाव करना होगा कि आपको किस प्रकार के ऑयल को खरीदना है। इसको खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसमें किसी प्रकार की मिलावट ना हो और यह पूरी तरह से शुद्ध हो।
कैस्टर ऑयल का कैसे करें उपयोग
कैस्टर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल के गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जानें वाले प्राकृतिक औषधिय गुणों की गुणवत्ता को देखकर ही लोग इसका प्रयोग कई तरीकों से करने लगे है। आज के समय में कैस्टर ऑयल का उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों के अलावा कई अन्य तरह से भी किया जाने लगा है। इसका साबुन, शैम्पू, कपड़ों के उत्पादन के समय में, दवाइयों के रूप में तथा त्वचा एवं बालों में विभिन्न प्रकार के तेलों के रूप में उपयोग किया जाने लगा है।

कैस्टर ऑयल के सेहत से सम्बन्धित फायदे-
कैस्टर ऑयल हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, जिसके विषय में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अरंडी के तेल में पाए जानें वाले प्राकृतिक औषधिय गुण हमारी सेहत के लिए एक वरदान के रूप में जानें जाते है। इसके चमत्कारिक गुणों को जानकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। इन्हीं गुणों की उपयोगिता को देखकर इसका उपयोग भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी औषधिय उपचार के रूप में किया जाने लगा है। इसकी इसी उपयोगिता को देखते हुए आज हम बता रहें हैं कि अरंडी के तेल का उपयोग कैसे करें।
कैस्टर ऑयल एक प्राकृतिक औषधि के रूप में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। कैस्टर ऑयल के पैक से कब्ज दूर होने के साथ ही पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसके अलावा यह शरीर को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इससे पाचन क्रिया सही होने से मल त्याग करते समय समस्या नहीं होती है, ना ही कब्जियत होने के दौरान एनीमा की जरूरत पड़ती है। अरंडी के तेल का पैक घर पर बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके प्रयोग के लिए एक पुराने कपड़े के साथ ही एक शीशी की आवश्यकता पड़ती है, जो कैस्टर ऑयल को एकत्रित करके रखने के काम आती है। तीन दिनों में एक बार एक चम्मच कैस्टर ऑयल का सेवन करने से आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकती हैं।

• वैज्ञानिक शोधों के अनुसार कैस्टर ऑयल शरीर में अधिक टी-कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, जो शरीर के ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं। साथ ही यह तेल जोड़ों के दर्द में, मांसपेशियों के दर्द में और शरीर में सूजन होने पर कैस्टर ऑयल को दवा के रूप में प्रयोग किया जाता है। कैस्टर ऑयल का प्रयोग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे श्वेत रूधिर कणिकाएं बढ़ती है।
* जिन लोगों के शरीर में तिल या मस्से अत्यधिक संख्या होती हैं वे लोग कैस्टर ऑयल का उपयोग करके कुछ ही महिने में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
* कैस्टर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण पाए जाते है। जो शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।


त्वचा में कैस्टर ऑयल के फायदे-


त्वचा में निखार लाने के लिए कैस्टर ऑयल सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। यह शुष्क त्वचा के लिए वरदान के समान है। कैस्टर ऑयल का उपयोग करने से त्वचा में नमी आती है। साथ ही इससे और भी कई तरह के फायदे मिलते है। कैस्टर ऑयल चेहरे पर किस तरह से निखार लाने का काम करता है,
• कैस्टर ऑयल बढ़ती उम्र के प्रभाव के रोककर त्वचा के कोलेजल को बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवां दिखने के साथ गोरी और सुंदर बनती है।

• कैस्टर ऑयल में पाए जानें वाले ओमेगा -3 फैटी एसिड मुँहासे के दाग धब्बों को दूर कर त्वचा को साफ सुदर चमकदार बनाने में मदद करते है।
• यदि आपके होंठ काले होने के साथ फट रहें हैं तो आप अरंडी के तेल का उपयोग कर सकती हैं। यह फटे हुए होठों के साथ पैरों की फटी हुई एड़ियों की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
• कैस्टर ऑयल के उपयोग से गर्भावस्था के दैरान होने वाले स्ट्रैच मार्कस् को भी दूर किया जाता है। स्टैच मार्कस् को दूर करने के लिए अरंडी के तेल को इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए कैस्टर ऑयल को गुनगुना करके धीरे-धीरे प्रभावित क्षेत्र की मालिश करें, इससे निशान कम होने लगते है।
बालों के लिये कैस्टर ऑयल के फायदे
कैस्टर ऑयल त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी अच्छा उपचार है। इसका उपयोग करने से बालों में चमत्कारिक फायदे देखने को मिलते है। हम नीचे बता रहें हैं कि कैस्टर ऑयल से बालों में किस प्रकार के फायदे देखने को मिलते हैं।

• कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। इसका उपयोग करने के लिए आप इस तेल के साथ नारियल के तेल का भी उपयोग कर सकती हैं। दोनों का मिश्रण तैयार करके आप इससे बालों की जड़ों पर मालिश करें। कुछ ही दिनों में आपके बाल सुंदर, घने और मुलायम हो जाएंगे।
• अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों के आईब्रो की ग्रोथ काफी कम होती है, आईब्रो की ग्रोथ के लिए भी अरंडी का तेल एक अच्छा उपचार है। इसके तेल से रोज मालिश करने से बाल जल्द ही आने लगते है।
• बालों की खुश्की के साथ ही रूसी को खत्म करने के लिए आप कैस्टर ऑयल का उपयोग कर सकती है। ये बालों की हर समस्या के समाधान का सबसे अच्छा उपचार है। इसकी मदद से आप बालों में जलन और खुजली जैसी समस्याओं से भी निजात पा सकती है। यह तेल बालों के अंदर की परत पर जाकर सूक्ष्मजीवों को बढ़ने से रोकता है।
• यह तेल शुष्क त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
इसके अलावा यह त्वचा में होने वाले बाहरी संक्रमण को रोककर, त्वचा को बैक्टिरिया मुक्त करता है। इसके साथ ही अरंडी के तेल में मौजूद रासायनिक तत्व बैक्टीरिया से लड़कर हमें कील मुंहासों से निजात दिलाने का काम करते है।

• बरडॉक की जड़ और कैस्टर ऑयल:भारत में पाई जाने वाली बरडॉक की जड़ को यदि आप कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर बालों पर लगाती है, तो इससे बालों की खोई हुई चमक वापस आ जाती है। यह बालों की ग्रोथ के साथ सूजन को भी करने में मदद करता है।
• कैस्टर ऑयल में पाए जानें वाले विटामिन ई के तत्व बालों को पोषित करके उन्हें बेहतर बनाते है। यह एक प्राकृतिक कंडीशनिंग के रूप में भी काम करता है। बालों के उपचार के लिए इस तेल का उपयोग सप्ताह में एक बार अवश्य करें।
• बालों के साथ-साथ आईब्रो में होने वाली रूसी को खत्म करने के लिए कैस्टर ऑयल सबसे अच्छा उपचार है। सोने से पहले इस तेल की कुछ बूंद से भौहों की रगड़ते हुए मालिश करें। एक सप्ताह के अंदर इसके परिणाम देखने को मिल जाएंगे।
• अक्सर लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते रहने से आंखें सूखने लग जाती है। जिससे काफी थकान भी महसूस होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंखों में अरंडी के तेल की एक बूंद डालें। इस उपाय को आप सोते समय ही करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
• इन समस्याओं के अलावा कैस्टर ऑयल को बालों के रंग में सुधार लाने के लिए भी जाना जाता है।
• दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए कैस्टर ऑयल की मालिश सिर पर नियमित रूप से रोज रात को सोने से पहले करें। इससे बाल स्वस्थ होने के साथ ही इनकी अच्छी ग्रोथ होने लगेगी।
बालों की ग्रोथ के लिए किस तरह का कैस्टर ऑयल लेना चाहिए?

जमैकन ब्लैक कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ को बनाए रखने का सबसे अच्छा उपचार है। जो बड़ी ही आसानी के साथ मार्किट में उपलब्ध हो जाता है। इस तेल में किसी भी प्रकार के कोई रासायनिक तत्वों का प्रयोग नहीं किया गया है। इसके अलावा, जमैकन ब्लैक कैस्टर ऑयल में प्राकृतिक रिसिनोलिक एसिड नामक यौगिक होते है, जो बालों की बाहरी इंफेक्शन से रक्षा करते है और बालों को सूर्य की किरणों से बचाने के लिए एक कवच के रूप में तैयार रहते है। यह तेल त्वचा को बाहरी संक्रमण से बचाने का काम भी करता है। यह त्वचा में होने वाला एक्जिमा, फंगल, तिल और मस्से के साथ अन्य संक्रमणों से त्वचा की रक्षा करता है।
आखों के लिये कैस्टर ऑयल के फायदे
• इस तेल की मालिश आंखों के नीचे और आंखों के चारों ओर करते रहने से, आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे दूर हो जाते हैं। यह आंखों के नीचे पढ़ने वाली लाइनों को हटाता है।
• यदि आपकी आंखों पर मोतियाबिंद होने की संभावनाएं नजर आ रही हो तो इसका इलाज आप कैस्टर ऑयल से कर सकती है। यह मोतियाबिंद को भी ठीक करने का सबसे अच्छा उपचार है।
आंखों के उपचार में कैस्टर ऑयल से होने वाले फायदों के बारें में भले ही आप ना जानती हो, पर कैस्टर ऑयल उपयोग दूसरे देशों में, जैसे- मिस्र के फिरौन, फारसी और चीन के लोगों में काफी समय से किया जाता रहा है। कैस्टर ऑयल के इन्हीं आश्चर्यजनक फायदों के बारे में आज हम बात कर रहें हैं।

• कैस्टर ऑयल में विटामिन ई के साथ फैटी एसिड और रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो अंदर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यह तेल आंखों की सफाई के लिए सबसे अच्छे एजेंट के रूप में काम करता है।
शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे
अक्सर देखा जाता है कि गर्भावस्था के समय महिलाओं का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है एक तो वजन दूसरा पेट के खिंचाव से स्ट्रैचमार्क्स, इन सभी समस्याओं के समानधान के लिए कैस्टर ऑयल एक दो धारी तलवार के रूप में काम करता है, जो इस तरह की समस्या का समाधान आसानी से कर सकता है। कैस्टर ऑयल शरीर के वजन कम करने के साथ खिंचाव के निशान को कम करने में मदद करता है।
शरीर के बढ़ते वजन के कम करने के लिए आप रोज सुबह के समय नाश्ते से पहले एक चम्मच अरंडी के तेल का सेवन करें। इसका सेवन आप फलों के रस के साथ भी कर सकती है। इससे पाचन क्रिया ठीक होती है। जिससे कब्जियत नहीं होती और इसका लगातार उपयोग करते रहने से आप एक सप्ताह के अंदर ही अपने वजन को कम करने में सफलता पा सकती है।
कैस्टर ऑयल से पेट की सतह की मालिश करने से पेट की चर्बी घटने लगती है।







कोई टिप्पणी नहीं: