20.6.23

सफ़ेद मूसली Safed Musli के लाभ : Sex power बढाने वाली जड़ी बूटी

 



 वियाग्रा और जिन्सेंग से कहीं बढ़कर है भारतीय सफ़ेद मूसली. आयुर्वेद में सदियों से ही इसका उपयोग कमजोरी से ग्रस्त रोगियों के लिए किया जाता रहा है. सफ़ेद मूसली के पौधे की जड़ मूसल के समान होती और इसका रंग सफ़ेद होता है इसलिए इसे मुस्ली या मूसली कहा जाता है। यह सफ़ेद मूसली बहुत ही जानी मानी हर्ब है जिसे बहुत सी बिमारियों, मुख्यतः पुरूषों के यौन रोगों male sexual diseases, के उपचार में प्रयोग किया जाता है। सफ़ेद मूसली का कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है। सफ़ेद मूसली एक वाजीकारक aphrodisiac दवा है। सारी दुनिया में सफेद मूसली की बहुत मांग है।
भारत में आजकल इसकी बड़े पैमाने पर सफ़ेद मूसली की खेती भी होने लगी है. भारत में मुख्य रूप से इसकी खेती राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में की जाती है। सफ़ेद मूसली की जड़ या कन्द को जमीन से खोद के निकला जाता है और साफ़ करके सुखा लिया जाता है। फिर इसका पाउडर बना कर दवा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। सफेद मूसली को आयुर्वेद की दुनिया में चमत्कार माना जाता है। इसे इस्तेमाल करनें से पहले आप यह जान लें कि सफेद मूसली खाने की विधि क्या है?
सफेद मूसली एक प्रकार का पौधा है, जिसके भीतर सफेद छोटे फूल मौजूद होते हैं। यह बहुत सी बिमारियों के इलाज में कारगार साबित हुआ है। इसके अलावा इसे दुसरे पदार्थों के साथ मिलाकर भी औषधि तैयार की जाती है।
मुख्य रूप से सफेद मूसली का प्रयोग सेक्स सम्बन्धी रोगों के लिए किया जाता है। मर्दों में शुक्राणुओं की कमी होनें पर इसका प्रयोग किया जाता है।
मूसली मर्दों में टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन की मात्रा भी बढ़ाता है। इससे एड्रेनल नामक ग्रंथि अच्छे से कार्य करती है, जो शरीर के कई कार्यों के लिए जिम्मेदार होती है।
सफेद मूसली शरीर में विभिन्न क्रियाओं के सुचारू रूप से चलने को भी सुनिश्चित करता है। यह खून के बहने का भी संचालन करता है। इसके अलावा थकान के समय इसे लेने से थकान दूर होती है।

सफेद मूसली खाने का तरीका:

यदि आप सेक्स सम्बन्धी समस्याओं के लिए मूसली का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप रोजाना सुबह और शाम में एक-एक सफेद मूसली का कैप्सूल दूध के साथ ले सकते हैं।
इसके अलावा यदि आप पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार में आप 3 से 5 ग्राम मूसली का सेवन करें।

सफेद मूसली खाने के तरीके

विभिन्न लोगों के लिए सफेद मूसली खाने के तरीके अलग-अलग होते हैं:
विभिन्न लोगों के लिए सफेद मूसली खाने का तरीका निम्न है:
छोटे बच्चे एक बार में 1 ग्राम से कम
बच्चे (13 -19 साल) 1.5 से 2 ग्राम
जवान (19 से 60 साल) 3 से 6 ग्राम
बुजुर्ग (60 साल से ज्यादा) 2 से 3 ग्राम
गर्भावस्था में 1 से 2 ग्राम
दूध पिलाने वाली माँ 1 से 2 ग्राम
अधिकतम खुराक 12 ग्राम (3-4 बार में)
कब लें: खाना खाने के 2 घंटे बाद
यदि सफेद मूसली लेते समय आपको भूख लगनी बंद हो जाती है, तो खुराक को उसे हिसाब से कम कर लें।
जैसा हमनें बताया कि सफेद मूसली को खाने का तरीका विभिन्न लोगों के लिए अलग है। कई लोग इसे जड़ी-बूटी के रूप में खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसे मिठाई के रूप में खाते हैं, जिसे मूसली पाक भी कहते हैं।

सफेद मूसली का सेवन करें थकान और कमजोरी में

सफेद मूसली आपकी थकान और कमजोरी दूर करती है।
मूसली को शक्कर के साथ लेने से शरीर में ताकत आती है और कमजोरी दूर भागती है।
इसके लिए रोजाना दिन में दो बार सफेद मूसली को शक्कर के साथ बराबर मात्रा में लें।

सफेद मूसली के फायदे सेक्स-सम्बन्धी रोग में

अश्वगंधा की तरह ही सफेद मूसली भी आपकी सेक्स ड्राइव को बढ़ाकर आपकी निजी जिन्दगी को बेहतर बनाती है।
यह आपके गुप्तांगों में खून की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे आप लम्बे समय तक उत्तेजित रह सकते हैं।
सफेद मूसली मर्दों में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को काफी हद तक बढ़ा देता है। यह हार्मोन बहुत से कार्यों में जरूरी होता है।
बेहतर परिणाम के लिए आप इसे अकरकरा के साथ लें।

शीघ्र पतन के उपचार का ऑडियो  सुनिए 

सफेद मूसली शुक्राणु बढ़ाने में

शरीर में शुक्राणु की कमी से कई अन्य रोग हो सकते हैं। इसके अलावा इस स्थिति में पुरुष अपना आत्म-विश्वास खोने लगता है। ऐसे में वह कई इलाज खोजता है।
ऐसे स्थिति के लिए काफी समय से लोग सफेद मूसली का इस्तेमाल करते आये हैं।
सफ़ेद मूसली आपके शुक्राणु की मात्रा बढ़ाता है, इनकी गति तेज करता है और शुक्राणु को स्वस्थ बनाता है।

सफेद मूसली जोड़ों के दर्द में

सफ़ेद मूसली को अक्सर लोग शरीर में दर्द के लिए लेते आये हैं। इसका सेवन दर्द में, विशेषकर जोड़ों के दर्द में, बहुत लाभदायक होता है।
यदि आपको लगातार जोड़ों में दर्द है, तो आपको आर्थराइटिस हो सकता है। इसके लिए एक प्राकृतिक इलाज सफ़ेद मूसली है।
आपको बस रोजाना दूध के साथ आधा चम्मच सफेद मूसली लेना है।

ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाने में उपयोगी सफेद मूसली

माताओं के स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए सफेद मूसली फायदे का लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए सफेद मूसली का प्रयोग इस तरह से करना चाहिए। 2-4 ग्राम सफेद मूसली के चूर्ण में बराबर भाग मिश्री मिला लें। इसे दूध के साथ सेवन करें। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है।सफेद मूसली गर्भावस्था में लेने से महिला के प्राकृतिक दूध की मात्रा में बढ़त होती है।
इसके लिए इसे कुछ विशेष पदार्थों जैसे, गन्ना, जीरा आदि के साथ ही लेना चाहिए।
यहाँ एक बात का ध्यान रखें कि यदि आप गर्भ से हैं, तो आपको मूसली लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भावस्था में आप पहले से ही कई दवाइयां लेते हैं, जिससे मूसली आपको नुकसान कर सकती है।

सफेद मूसली डायबिटीज में

सफेद मूसली एक बेहतरीन औषधि है। इसमें डायबिटीज से लड़ने की क्षमता होती है। यदि एक दुबले-पतले व्यक्ति को डायबिटीज है, तो मूसली उसका इलाज करने में सक्षम होती है, लेकिन मोटे व्यक्ति में यह थोड़ा मुश्किल होता है।

सफेद मूसली के फायदे वज़न बढ़ाने में


सफेद मूसली ऐसे व्यक्तियों के लिए वरदान साबित होती हैं जोकि दुबलेपन से परेशान हैं और किसी तरह अपना वजन बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बता दें कि इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार करने के साथ साथ वजन बढ़ाने में भी लाभदायक सिद्ध होते हैं। सफेद मुसली कुपोषण से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए फायदा पहुंचाती हैं। इसका फायदा प्राप्त करने के लिए सफेद मूसली कैप्सूल का भी उपयोग किया जाता है।सफेद मूसली को दूध के साथ लेने से आपका रक्त चाप भी नियंत्रित होगा।

दस्त को रोकने में सफेद मूसली के फायदे

सफेद मूसली का सेवन करने पर दस्त की परेशानी से निजात मिल सकता है। 2-4 ग्राम सफ़ेद मूसली की जड़ के चूर्ण को दूध में मिला लें। इसका प्रयोग करने से दस्त, पेचिश तथा भूख की कमी जैसी परेशानियों में लाभ मिलता है।
पेट की बीमारी में सफेद मूसली के फायदे

पेट में गड़बड़ी, पेट दर्द, खाना ना खाने की इच्छा, दस्त जैसी समस्याएं होने पर सफेद मूसली का सेवन करें। इसके लिए सफेद मूसली के कंद के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। 1-2 ग्राम कंद (bulb) के चूर्ण का सेवन करने से दस्त, पेट की गड़बड़ी, पेट दर्द और भूख ना लगने की समस्या ठीक होती है।
आप सफेद मूसली को बॉडी बनाने के लिए खा सकते हैं। यह आपकी मांसपेसियों को बढ़ाने में मदद करती है और आपके टिश्यू को मजबूत बनाती है
सफेद मूसली को खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
आप सफेद मूसली के पाउडर को दूध में मिलाकर ले सकते हैं।
इसके अलावा आप इसे शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।
आप सफेद मूसली के कैप्सूल को भी दूध या पानी के साथ ले सकते हैं।
*************

29.5.23

ज्यादा उम्र में भी जवान बनाये रखने वाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटियाँ ,Antiageing Ayurvedic herbs

                                        


Anti Ageing Herbs: हमेशा जवान दिखने के लिए दूध में मिलाकर डेली पिएं ब्राह्मी, इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के सेवन से नहीं आएगा बुढ़ापा!
Ayurveda Anti Ageing Herbs: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे चेहरा का ग्लो जाने लगता है और बाल सफेद होने लगते हैं। चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां, सफेद बाल आदि उम्र बढ़ने के लक्षण हैं और इन परिवर्तनों से कोई नहीं बच सकता है। लेकिन मौजूदा दौर में जिस तरह की लाइफ स्टाइल को हमना अपना रूटीन बना रखा है उसे फॉलो करके तो हम लोग उम्र से पहले भी बूढ़े दिखने लगते हैं। हालांकि, अगर हम अपने खान-पान और एक बेहतरीन दिनचर्या अपनाते हैं तो लंबे समय तक इन समस्याओं से बच सकते हैं। आयुर्वेद में ऐसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां हैं जिनके माध्यम से निश्चित रूप से हम काफी उम्र तक जवान दिख सकते हैं।
प्रजेंट सिनेरियो में हर कोई चाहता है कि वो लंबे समय तक जवान दिखे और ऐसे लोग न जाने कितने ही प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं। लेकिन कभी-कभी फार्मेसी प्रोडक्ट्स हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो जाते हैं। लिहाजा अगर हम नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो किसी भी तरह के जोखिम से बच सकते हैं। एंटी एजिंग (Anti Ageing) को लेकर हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कुछ जड़ी-बूटियों के सेवन करने का सुझाव दिया है जिनके जरिए हम उम्र बढ़ने वाले लक्षणों को कम कर सकते हैँ।
जीवोत्तम आयुर्वेद केंद्र के विशेषज्ञ शरद कुलकर्णी मानते हैं कि आयुर्वेद कुछ जड़ी-बूटियों (Ayurvedic Herbs) का सुझाव देता है जो शरीर की कोशिकाओं को फिर से उत्पन्न करके उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं। क्योंकि आयुर्वेद की अधिकांश जड़ी-बूटियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं जो शरीर में मुक्त कणों (Free radicals) को नुकसान पहुंचाने वाले सेल्स के विकास को रोकती हैं।


देसी घी



घी खाने के कई सेहत लाभ हैं। कुछ लोग वेट लॉस की प्लानिंग के चलते देसी घी का सेवन बंद कर देते हैं लेकिन आयु्र्वेद घी को जवान रखने वाला सर्वश्रेष्ठ आहार मानता है। ऐसे में यदि आप खुद को लंबे समय तक जवान देखना चाहते हैं और सफेद बाल नहीं चाहते तो घी का सेवन कीजिए।

इसे रोजाना खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर नियमित रूप से पीने से वजन कम होता है। इसे रोजाना पीने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से बाल भी काले रहते हैं।

शंखपुष्पी

आयुर्वेदिक दवाओं में शंखपुष्पी का सेवन बड़े पैमाने पर किया जाता है। शंखपुष्पी की प्रकृति ठंडी होती है और यह स्वाद में कसैली होती है। यह मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अमृत का काम करती है। शंखपुष्‍पी को वैष्‍णव, विष्‍णुकांता और विष्‍णुगंधी जैसे कई नाम से भी जाना जाता है। यह आपको अस्थमा, बवासीर, मिर्गी, डायबिटीज जैसे कई बीमारियों से बचाती है और लंबी उम्र देती है। इसे पीने से आप तमाम तरह के रोगों से बच सकते हैं।

अश्वगंधा


अश्वगंधा तेजी से कोशिका पुनर्जनन और कायाकल्प में मदद करता है और बदले में बढ़ने वाली उम्र के संकतों को डिले करता है। इसके सेवन से स्किन पर कभी झाइयां या झुर्रियां पड़ती हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप इन जड़ी बूटियों का उपयोग आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की देखरेख में करते हैं। आप इसका कैप्सूल भी ले सकते हैं या फिर 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर को सुबह - शाम गर्म दूध या पानी के साथ भी खा सकते हैं।

आँवला

अगर आप लंबे समय तक जवान दिखना चाहते हैं और एंटी एजिंग से बचना चाहते हैं तो पिसा हुआ आंवला प्रतिदिन एक चम्मच पानी के साथ लें। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है और ऊर्जावान रहते हैं। आंवले का पाउडर दो चम्मच गेंहू की ब्रेड या रोटी के साथ रोजाना खाने से बुढ़ापा देर से आता है।

जिनसेंग

जिनसेंग (Ginseng) भी आयुर्वेद की एक कमाल की जड़ी बूटी है। जिनसेंग का प्रयोग सेक्सुअल रोगों के इलाज में किया जाता है लेकिन अगर आप इसका सेवन करते हैं तो हमेशा जवान भी रह सकते हैं। जिनसेंग में बहुत सारे फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो त्वचा के चयापचय (skin metabolism) को उत्तेजित और सक्रिय करने में मदद करते हैं।

ये फाइटोकेमिकल्स आपको मुक्त कणों से छुटकारा पाने में भी मदद करते हैं जो आपकी त्वचा के प्रदूषण और धूप के संपर्क में आने पर जमा हो जाते हैं।

गुडुची या गिलोय हमारे त्वचा के ऊतकों (skin tissues) को पुनर्जीवित करता है और अपने एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों के जरिए हमारी स्किन को टाइट रखता है। इसका प्रयोग स्मृति और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। गिलोय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, ब्लड को शुद्ध करता है और बैक्टीरिया से लड़ता है।

हल्दी

कोरोना काल में हल्दी वाले दूध का सेवन काफी किया जा रहा है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। लेकिन यह स्किन के लिए फायदेमंद है जिसके लेप लगाने से आप झाइयें से बच सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभावों (antioxidant and anti-inflammatory Effects) के लिए जाना जाता है।

गिलोय

गिलोए लिवर की बीमारी वाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया जैसी जानलेवा बुखार के लक्षणों को कम करता है। वैज्ञानिकों ने गिलोय के पौधे में से विभिन्न प्रकार के तत्वों को पाया है जिसमें बरबेरिम, ग्लुकोसाइड गिलाइन आदि रासायनिक तत्व पाए जाते हैं।


24.4.23

हड्डियों के जोड़ मजबूत कैसे करें?Haddiyon ko kaise majbut banayen

 




अगर आप सोंचते हैं कि आप जवान हैं और आपकी हड्डी अभी कमजोर नहीं हो सकती, तो आप बिल्कुल गलत हैं। जाने माने हड्डी के सर्जन का कहना है कि आज कल लोगों को कम ही उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी विकार) होने का खतरा पहले की तुलना में ज्यादा बढ गया है।
अगर आप अपने भोजन में कैल्शियम युक्त भोजन नहीं लेते तो आपके घुटने कुछ ही दिनों में कमजोर हो जाएंगे। अगर घुटना किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो गया तो उसे ठीक करना बहुत मुश्किल है।अच्छा है कि आप अपने भोजन में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो आपके घुटनों के लिये अच्छे हों।

हमारी हड्डियां कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन व अन्य कई प्रकार के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। किंतु अनियमित जीवनशैली, खान-पान व शारीरिक निष्क्रीयता की वजह से ये मिनरल खत्म होने लगते हैं, जिससे हड्डियों का घनत्व (बोन डेंसिटी) कम होने लगता है और धीरे-धीरे वो घिसने और कमजोर होने लगती हैं। कई बार हड्डीयों में यह कमजोरी इतनी हो जाती है कि मामूली सी चोट लगने पर भी फ्रैक्चर हो जाता है।
जॉइंट्स यानी हड्डियों का जोड़ हमें मजबूती देने के साथ-साथ ईजी मोबिलिटी में भी मदद करते हैं। ऐसे में अगर जॉइंट्स स्मूथली काम न करे तो हमें कई तरह की परेशानियों और दर्द का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा ये बेहद जरूरी है कि जॉइंट्स के साथ हमारा अच्छा रिश्ता बना रहे।
भारत मे आज कल हड्डियों से जुड़ी समस्या बहुत आम बात हो गई है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, हड्डी, जोड़ और कमर का दर्द जीवन का अभिन्न अंग बन जाता है। आज हर दस में से लगभग चार स्त्रियों और चार में से एक पुरुष को हड्डी से जुड़ी कोई न कोई समस्या घेरे रहती है। पर ध्यान रहे, हड्डियां रातों-रात कमजोर नहीं होतीं। यह प्रक्रिया सालों-साल चलती है। डॉक्टरों का मानना है कि 15-25 वर्ष तक की उम्र में हड्डियों का मास यानी द्रव्यमान पूर्ण रूप से विकसित हो जाता है। ऐसे में बचपन और युवावस्था के समय का खान-पान, पोषण, जीवनशैली और व्यायाम आगे चल कर हड्डियों की सेहत को निर्धारित करने वाले कारक बनते हैं।हड्डियों कमजोर होने के कारण और हड्डियों का खोखलापन होने से सिल्पडिकस, थोड़ी सी चोट से टुट जाना, हड्डियों का दर्द होना, हड्डी भूरभरी होना आदि|

हड्डियों से जुड़ी समस्या के उपचार -

पिस्ता, अखरोट और बादाम-

ये कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जिनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटमिन ई, प्रोटीन और अल्फा-लिनोलेनिक भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। खासकर अखरोट में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस से छुटकारा पाने में मदद करता है।


पालक

ऐंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर पालक ऑस्टियोआर्थराइटिस को कम करने में मदद करने के साथ ही सूजन, जलन और दर्द को भी कम करता है। आप चाहें तो पालक का सूप, जूस, पालक की सब्जी या फिर कई अलग-अलग तरीकों से पालक को अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

पपीता : 

पपीते में ढेर सारा विटामिन सी होता है। रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों के अदंर विटामिन सी की कमी होती है उनमें जोड़ो का दर्द आम बात है।

*ब्रॉकली

*ब्रॉकली मे सल्फोराफेन पाया जाता है जो जोड़ों के दर्द की तकलीफ को कम करने के साथ ही रूमेटाइड आर्थराइटिस के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। ब्रॉकली खाने का ढेरों फायदा आपको मिले इसके लिए इसे अपने सलाद या फिर स्टर-फ्राई सब्जी में यूज करें।

मछली

साल्मन, ट्यूना और ट्रॉट जैसी मछलियों की वरायटी में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड भरपूर मात्रा में होता है जो सूजन-जलन और उत्तेजना से लड़कर जोड़ों के दर्द को तुरंत कम करने में मदद करता है। इन मछलियों में विटमिन डी की मात्रा भी काफी अधिक होती है जो आर्थराइटिस और उस जैसी कई बीमारियों के लक्षणों को कम करता है।

गुड़ और तिल :

20 ग्राम तिल थोडे से गुड के साथ मिक्सर में चलाकर तिलकुट्टा बनालें। रोजाना सुबह उपयोग करने से अस्थि मृदुता निवारण में मदद मिलती है।

जोड़ मजबूत करने के निम्न उपाय भी बहुत महत्व पूर्ण है-

१) रिफाईनड तेल खाना छोड दें । रिफाइंड तेल में ज्यादा लाईपो कैमिकल होता है और यह शरीर के केल्सियम को मूत्र के जरिये बाहर निकालता है। केल्शियम अल्पता से अस्थि-भंगुरता होती है। रिफाइंड की बजाय कच्ची घाणी का तेल प्रचुरता से उपयोग करें।
२) प्रतिदिन बाजरा और तिल का तेल उपयोग करें। यह ओस्टियो पोरोसिस( अस्थि मृदुता) का उम्दा इलाज है।खोखली और कमजोर अस्थि-रोगी को यह उपचार अति उपादेय है।
३) एक चम्मच शहद नियमित तौर पर लेते रहें। यह आपको अस्थि भंगुरता से बचाने का बेहद उपयोगी नुस्खा है।
४) दूध केल्सियम की आपूर्ति के लिये श्रेष्ठ है। इससे हड्डिया ताकतवर बनती हैं। गाय या बकरी का दूध भी लाभकारी है।
५) विटामिन “डी ” अस्थि मृदुता में परम उपकारी माना गया है। विटामिन डी की प्राप्ति सुबह के समय धूपमें बैठने से हो सकती है। विटामिन ’डी” शरीर में केल्सियम संश्लेशित करने में सहायक होता है।शरीर का २५ प्रतिशत भाग खुला रखकर २० मिनिट धूपमें बैठने की आदत डालें।
६) एक गेहूं के दाने के समान चूना तरल पदार्थ में मिलाकर खाये, यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं ।(पथरी का रोगी चुना ना खाये)
७) तिल के उत्पाद अस्थि मृदुता निवारण में महत्वपूर्ण हैं। इससे औरतों में एस्ट्रोजिन हार्मोन का संतुलन बना रहता है। एस्ट्रोजिन हार्मोन की कमी महिलाओं में अस्थि मृदुता पैदा करती है।तिल का तेल उत्तम फ़लकारक होता है।
८) केफ़िन तत्व की अधिकता वाले पदार्थ के उपयोग में सावधानी बरतें। चाय और काफ़ी में अधिक केफ़िन तत्व होता है। दिन में बस एक या दो बार चाय या काफ़ी ले सकते हैं।
९) बादाम अस्थि मृदुता निवारण में उपयोगी है। ११ बादाम रात को पानी में गलादें। छिलके उतारकर गाय के २५० मिलि दूध के साथ मिक्सर या ब्लेन्डर में चलावें। नियमित उपयोग से हड्डियों को भरपूर केल्शियम मिलेगा और अस्थि भंगुरता का निवारण करने में मदद मिलेगी।
१०) बन्द गोभी में बोरोन तत्व पाया जाता है। हड्डियों की मजबूती में इसका अहम योगदान होता है। इससे खून में एस्ट्रोजीन का स्तर बढता है जो महिलाओं मे अस्थियों की मजबूती बढाता है। पत्ता गोभी की सलाद और सब्जी प्रचुरता से इस्तेमाल करें।
११) नये अनुसंधान में जानकारी मिली है कि मेंगनीज तत्व अस्थि मृदुता में अति उपयोगी है। यह तत्व साबुत गेहूं,पालक,अनानास,तिल और सूखे मेवों में पाया जाता है। इन्हें भोजन में शामिल करें।
१२) विटामिन “के” रोजाना ५० मायक्रोग्राम की मात्रा में लेना हितकर है। यह अस्थि भंगुरता में लाभकारी है।
१३) सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हड्डियों की मजबूती के लिये नियमित व्यायाम करें और स्वयं को घर के कामों में लगाये रखें।
१४) भोजन में नमक की मात्रा कम कर दें। भोजन में नमक ज्यादा होने से सोडियम अधिक मात्रा मे उत्सर्जित होगा और इसके साथ ही केल्शियम भी बाहर निकलेगा।
१५) २० ग्राम तिल थोडे से गुड के साथ मिक्सर में चलाकर तिलकुट्टा बनालें। रोजाना सुबह उपयोग करने से अस्थि मृदुता निवारण में मदद मिलती है।
***************

20.4.23

लम्बी उम्र तक हड्डियों की मजबूती के उपाय ,Haddiyon ko kaise majbut banayen?




एक मजबूत शरीर के लिए, बाकी अंगों के साथ हड्डियों का मजबूत (Strong Bones) होना भी ज़रूरी होता है। हमारी हडियां कैल्शियम (Calcium), प्रोटीन (Protein), फॉस्फोरस (Phosphorus) के अलावा अन्य मिनरल (Other Minerals) से बानी हुई होती हैं। खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी से यह मिनरल ख़तम होने लगते हैं और धीरे-धीरे हडियों कमजोर हो जाती हैं। इसी कारण से चोट या एक्सीडेंट होने पर फ्रैक्चर (Fracture) हो जाता है। स्‍वाभाविक है कि हमारे शरीर को पोषण और ताकत केवल आहार के माध्‍यम से ही प्राप्‍त हो सकता है। लेकिन जब हड्डीयों की बात आती है तो दो प्रमुख पोषक तत्‍व कैल्शियम और विटामिन D बहुत ही आवश्‍यक होते हैं। यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो कैल्शियम और विटामिन-D आधारित खाद्य पदार्थों पर ध्‍यान दें। इस लेख में बुढ़ापे तक साथ निभाने वाली हड्डियों को मजबूत कैसे बनाए रखने के उपाय बताए गए हैं।

दूध-

दूध कैल्शियम का हाई सोर्स है जिससे आपकी हड्डियों को सेहतमंद रखने में काफी मदद मिलती है। यदि आप रोज एक कप दूध (250-300 Ml) पीते हैं तो उससे रोजाना कैल्शियम की जरुरत का एक तिहाई हिस्सा मिल जाता है।
दूध में पोटेशियम (Potassium), विटामिन बी (Vitamin B), विटामिन ए (Vitamin A) और प्रोटीन (Protein) काफी मात्रा में होता है। यदि आप लो कैलोरी चाहते हैं तो लो या बिना-फैट वाले दूध (Low Or Non-Fat Milk) का उपयोग कर सकते हैं।

बाजरा (Bajra)

रोज़ाना बाजरा और तिलके तेल का उपयोग करेने से यह हड्डियों की बिमारी से बचाएगा जैसे ऑस्टियोपोरोसिस।

काजू-

काजू काफी टेस्टी और हेल्दी ड्रायफ्रूट है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम (Magnesium) और खनिज (Minerals) हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
साथ ही साथ इसमें हाई मात्रा में कॉपर (Copper) होता है। काजू के एक औंस (28.34 Gm) में 622 Mg कॉपर होता है। 19 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों के लिए रोजाना 900 Mg कॉपर की जरुरत होती है।(3)

कच्ची घानी तेल (Kacchi ghani ka tel)

रिफाइंड तेल का सेवन करना छोड़ दें, इसमें मौजूद लिपो केमिकल हड्डियों को शांति पहुंचता हैं। यह शरीर के कैल्शियम को मूत्र के जरिए बाहर निकालता हैं। रिफाइंड तेल के स्थान पर कच्ची घानी तेल का उपयोग करें।

टमाटर का जूस-

टमाटर का जूस मिटामिन और मिनरल्स में काफी हाई होता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन ए (Vitamins A ), विटामिन सी (Vitamins C) काफी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही साथ कैल्शियम और विटामिन के (Vitamins K) भी कुछ मात्रा में पाया जाता है।
इसलिए ताजे टमाटर का जूस पीना हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सूरज से मिलने वाली धुप (Having Sunlight Or Sunbathing)

विटामिन D की प्राप्ति सुबह के समय धूप में बैठने से हो सकती हैं। विटामिन D शरीर में कैल्शियम संष्लेशित करने में सहायक होता है। शरीर का 25% भाग खुला रखकर 20 मिनट धुप में बैठने की आदत डालें।

चुना (Chuna)

गेहूं के दाने के समान चुना तरल पदार्थ में मिलाकर खाए, यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। (पथरी में चुना ना खाएं)

अखरोट-


अखरोट टेस्ट के साथ-साथ गुणों में भी काफी अच्छा होता है। ये कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियममें काफी हाई होता है। साथ ही साथ ये ओमेगा-3 (Omega-3) फैटी एसिड का भी मुख्य सोर्स होता है।
ये कॉपर का अच्छा सोर्स है और ये बात तो आप जानते ही हैं कि कॉपर की कमी से बोन डेंसिटी कम होने और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ सकता है।
सभी नट्स की तरह इसमें भी अधिक कैलोरी होती है। लेकिन इसकी कुछ मात्रा खाने से आपको काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

बादाम (Almonds)

4-5 बादाम रात को पानी में भिगो के रख दें। छिलके उतारकर गाय के 240 ml दूध के साथ मिक्सर में ब्लेंड करके सेवन करे। यह अस्थि मृदुता निवारण में उपयोगी है।

गोभी (Gobhi)

गोभी में बोरोन तत्व पाया जाता है। हड्डियों की मजबूती में इसका अहम योगदान होता है। इससे खून में एस्ट्रोजीन का स्तर बढ़ता है जो महिलाओं में अस्थियों की मजबूती बढ़ता है। पत्ता गोभी की सलाद और सब्ज़ी प्रचुरता से इस्तेमाल करें।

दही -

दही में हाई मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। एक कप दही से आपको 450 Mg कैल्शियम और 12 Gm प्रोटीन मिल सकता है।
साथ ही साथ इसमें हड्डियों की हेल्थ के लिए कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे: कैल्शियम (Calcium), प्रोटीन (Protein), पोटेशियम (Potassium), फॉस्फोरस (Phosphorus) और विटामिन डी (vitamin D)।

अनाज (Whole Grains)

मेंगनीज तत्व अस्थि मृदुता में अति उपयोगी है। यह तत्व साबुत गेहूं, पालक, अनानास, टिल और सूखे मेवों में पाया जाता है।

व्यायाम (Exercise)

सबसे ज़रूरी बात यह है की हड्डियों की मजबूती की मजबूती के लिए नियमित व्यायाम करें और स्वयं को घर के कामों में लगाए रखें।
************

19.4.23

बवासीर कैसे ठीक करें?Bawasir ke karan aur upchar




Bawasir ka ilaaj: बवासीर बीमारी के बारे में आप सब परिचित होंगे. यह एक बहुत ही कष्ट-पीड़ा वाला गंभीर बीमारी है. जिसको बवासीर की बीमारी हो जाती है वो बहुत ही परेशान हो जाता है. उठने बैठने और टहलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आज इस पोस्ट में बवासीर के लक्षण और बवासीर का इलाज ( Bawasir ka ilaaj ) के बारे में जानेंगे. इसके साथ ही बवासीर के कारण और इससे बचाव भी जानेंगे.
बवासीर क्या है
बवासीर एक बीमारी है जो लोगों के मल द्वार के रास्ते में मांसपेशियों के बढ़ने के कारण होता है. ये बढ़े हुए मांसपेशियां मल द्वार के रक्त वाहिकाओं और उत्तकों से जुड़े रहते हैं जिसके कारण इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति को मल द्वार से खून भी निकलता है और दर्द भी होता है. बहुत से लोगों को बवासीर होता है, लेकिन लक्षण हमेशा स्पष्ट नहीं होते हैं. बवासीर गुदा क्षेत्र यानी मल द्वार में ऊतक में सूजन है. इनके कई आकार हो सकते हैं, और ये गुदा के आंतरिक या बाहरी हो सकते हैं. आंतरिक बवासीर आम तौर पर गुदा के ऊपर 2 और 4 सेंटीमीटर (सेमी) के बीच स्थित होते हैं, और वे अधिक सामान्य प्रकार के होते हैं. जबकि बाहरी बवासीर गुदा के बाहरी किनारे पर होती है.

बवासीर के लक्षण

Symptoms of Piles: आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में, बवासीर के लक्षण गंभीर नहीं होते हैं. बवासीर से पीड़ित व्यक्ति निम्नलिखित लक्षणों का अनुभव कर सकता है…गुदा के आसपास एक कठोर दर्दनाक गांठ महसूस की जा सकती है. इसमें जमा हुआ रक्त हो सकता है. बवासीर जिसमें रक्त होता है, उसे थ्रोम्बोस्ड बाहरी बवासीर कहा जाता है.
मॉल त्यागने के बाद, बवासीर वाले व्यक्ति को अनुभव हो सकता है कि आंत्र अभी भी भरा हुआ है.
मल त्याग के बाद चमकदार लाल रक्त दिखाई देता है.
गुदा के आसपास का क्षेत्र खुजली, लाल और गिला होता है.
मल त्यागने के दौरान दर्द महसूस होता है.

बवासीर होने के कारण

Cause of Piles: बवासीर बीमारी होने के कई कारण है. दिन भर कठोर कुर्सी या बिस्तर पर बैठने या ज्यादा प्रेशर के साथ मॉल त्याग से बवासीर होता है. बवासीर के कारण ( Bawasir ke karan ) ये भी है कि जब निचले मलाशय में बढ़ते दबाव बढ़ता है तो पाइल्स होता है. गुदा के आसपास और मलाशय में रक्त वाहिकाएं दबाव में खिंचाव करेंगी और बवासीर का कारण बन सकती हैं. इसकी वजह यह हो सकती है…पुराना कब्ज
पुरानी डायरिया
भारी वजन उठाना
लम्बी देर तक कठोर वस्तुओं या बिस्तर पर बैठना
गर्भावस्था
मल त्याग करते समय तनाव
उम्र के साथ बवासीर बढ़ जाती है.

बवासीर का इलाज

आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में बवासीर का इलाज ( Bawasir Ka ilaaj ) की आवश्यकता नहीं होती. ये अपने आप ठीक हो सकती है. लेकिन बवासीर का घरेलु उपचार ( Bawasir ka gharelu upay ) अपना कर इसे कम किया जा सकता है. हालांकि, बवासीर के उपचार ( Bawasir ke Upchar ) से दर्द-पीड़ा और खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं. बवासीर को ख़त्म करने में निम्नलिखित उपचार अपना सकते हैं…

जीवन शैली में परिवर्तन:



उच्च फाइबर आहार खाने से स्थिति को रोकने और इलाज करने में मदद मिल सकती है. एक डॉक्टर शुरू में बवासीर के इलाज ( Bawasir ke ilaaj ) जीवन शैली में बदलाव की करने की हिदायत देती है.
आहार: मल त्याग के दौरान तनाव के कारण पाइल्स हो सकता है. अत्यधिक तनाव कब्ज का परिणाम है. आहार में बदलाव मल को नियमित और नरम रखने में मदद कर सकता है. इसमें अधिक फाइबर खाना शामिल है, जैसे कि फल और सब्जियां, या मुख्य रूप से चोकर आधारित नाश्ता अनाज. ज्यादा से ज्यादा पानी पीना और कैफीन से बचना बवासीर के इलाज में सहायक है.

शरीर का वजन:

अगर आपका वजन बढ़ गया है तो वजन कम करने से बवासीर की घटनाओं और गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है. बवासीर को रोकने के लिए, डॉक्टर मल को पास करने के लिए व्यायाम करने और तनाव से बचने की सलाह भी देते हैं। बवासीर के लिए व्यायाम मुख्य उपचारों में से एक है।
जुलाब: यदि बवासीर से पीड़ित व्यक्ति कब्ज से पीड़ित हो तो डॉक्टर जुलाब लिख सकता है. ये व्यक्ति को अधिक आसानी से मल पास करने में मदद कर सकते हैं और निचले कोलन पर दबाव कम कर सकते हैं.

बवासीर के प्रकार

Types of Pilesग्रेड I: इस तरह की बवासीर छोटे सूजन होते हैं, आमतौर पर गुदा के अस्तर के अंदर होते हैं जो दिखाई नहीं देते हैं.
ग्रेड II: यह ग्रेड I बवासीर से बड़े होते हैं, लेकिन गुदा के अंदर भी रहते हैं. मल के गुजरने के दौरान उन्हें धक्का लग सकता है, लेकिन वे बिना रुके वापस लौट आएंगे.
ग्रेड III: इन्हें प्रोलैप्सड बवासीर के रूप में भी जाना जाता है, और गुदा के बाहर दिखाई देता है. व्यक्ति उन्हें मलाशय से लटका हुआ महसूस कर सकता है, लेकिन उन्हें आसानी से डाला जा सकता है.
ग्रेड IV: बवासीर की यह सबसे गंभीर अवस्था होती है. इन्हें वापस नहीं धकेला जा सकता है और उपचार की आवश्यकता होती है. ये बड़े होते हैं और गुदा के बाहर रहते हैं.

बवासीर के उपचार

खुनी बवासीर होने पर दही या लस्सी के साथ कच्चा प्याज खाने से फायदा मिलता है।
कैसी भी बवासीर हो कच्ची मूली खाने या उसका रस पीना चाहिए। एक बार में मूली का रस 25 से 50 ग्राम तक ही ले।
आम और जामुन की गुठली के अंदर वाले हिस्से को सुख कर पीस लें और इसका चूर्ण बना ले। रोजाना 1 चम्मच चूर्ण पानी या लस्सी के साथ लेने से खुनी बवासीर में आराम मिलता है।
शरीर में कब्ज़ रहती हो और पेट ठीक से साफ़ न होता हो तो इसबगोल की भूसी का प्रयोग करे।
50 से 60 ग्राम बड़ी इलायची तवे पर भून ले और ठंडी होने के बाद इसे पीस कर चूर्ण बना ले। रोजाना सुबह खाली पेट इस चूर्ण को पानी के साथ लेने से पाइल्स ठीक होती है।
100 ग्राम किशमिश रात को सोने से पहले पानी में भिगो कर रखे और सुबह उस पानी में किशमिश को मसल कर इस पानी का सेवन करें। कुछ दिन निरंतर इस उपाय को करने से बवासीर ठीक होने लगती है।
10 से 12 ग्राम धुले हुए काले तिल ताजा मक्खन के साथ खाने से खूनी बवासीर में खून का आना बंद होता है। एक चौथाई चम्मच दालचीनी 1 चम्मच शहद में मिला कर खाने से भी पाइल्स में राहत मिलती है।
अगर आप को बवासीर बार बार होती है तो दोपहर के खाने के बाद लस्सी (छाछ) का सेवन करे। लस्सी में थोड़ा सा सेंधा नमक और अजवाइन मिला कर पिये।

बवासीर की अचूक दवा- हल्दी

हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल रसोई घर में मसालों के रूप में किया जाता है. हल्दी में कईं तरह के एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो जख्मों को ठीक करते हैं. ऐसे में यदि आप बवासीर से पीड़ित हैं तो हल्दी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है. इसके लिए आप एक चम्मच देसी घी में आधा चम्मच हल्दी मिला लें और मस्सों पर मलहम की तरह लगा लें. आप इसमें घी की जगह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. हल्दी से बवासीर के मस्से की दवा के रूप मैं भी इस्तेमाल की जाती है

बवासीर की अचूक दवा- केला

केले में कईं तरह के पौषक तत्व मौजूद होते हैं जो कब्ज़ और बवासीर के लिए उपयोगी साबित होते हैं. इसके लिए आप एक पका हुआ केला लें और उसको बीच से काट लें. अब इस पर थोड़ी मात्रा में कत्था छिडकें अर रात भर इसे खुले आसमान के नीचे पड़ा रहने दें. अगली सुबह इस केले को खाने के 5 से 7 दिन तक आपको बवासीर से राहत मिलेगी.

बवासीर के मस्सों का रामबाण इलाज

80 ग्राम अरंडी के तेल को गरम कर ले फिर इसमें 10 ग्राम कपूर मिला कर रखे। मस्सों को साफ़ पानी से धो कर इसे किसी कपड़े से पोंछ ले और अरंडी के इस तेल से मस्सों पर हलके हाथों से मालिश करे। इस देसी नुस्खे को दिन में 2 बार करने से मस्सों की सूजन, दर्द, खारिश और जलन में आराम मिलता है।
थोड़ी सी हल्दी को सेहुंड के दूध में मिलाकर इसकी 1 बूंद मस्से पर लगाने से मस्सा ठीक हो जाता है। .
सहजन के पत्ते और आक के पत्तों का लेप लगाने से भी मस्सों से जल्दी छुटकारा मिलता है।
कड़वी तोरई के रस में हल्दी और नीम का तेल मिला कर एक लेप बना ले और मस्सों पर लगाये। इस उपाय के निरंतर प्रयोग से हर तरह के मस्से ख़तम हो जाते है।
खूनी और बादी बवासीर का आयुर्वेदिक उपायअंजीर का सेवन पाइल्स के इलाज में बेहद लाभकारी है। रात को सोने से पहले 2 सूखे अंजीर पानी में भिगो कर रखे और सुबह खाएं और 2 अंजीर सुबह भिगो कर रख दे जिसे आप शाम को खाये। अंजीर खाने के आधे से पौना घंटा पहले और बाद में कुछ खाये पिये नहीं। 10 से 12 दिन लगातार इस नुस्खे को करने से खुनी और बादी हर तरीके की बवासीर से राहत मिलती है।

बवासीर की अचूक दवा- लहसुन

लहसुन पेट के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. यह भोजन पचाने में सहायक है और पेट के रोगों से राहत दिलाता है. इसके इलावा यदि आपको पाइल्स की समस्या है तो आप रात में सोने से पहले लहसुन की एक कली को चील कर गुदा के रास्ते से अंदर डाले. हालाँकि यह उपाय शुरू में आपको थोडा दर्द दे सकता है लेकिन इससे आपको जल्दी ही राहत मिलेगी.

बवासीर की अचूक दवा- छाछ

मस्सों वाली बवासीर की अचूक दवा के रूप में छाछ के सेवन का विशेष महत्व है. दरअसल, छाछ की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसके सेवन से बवासीर के मस्से जल्दी ठीक होने लगते हैं. इसके सेवन के लिए आप दो लीटर छाछ में 50 ग्राम पिसा हुआ जीरा व नमक मिला कर रख दें और जब भी प्यास लगे तो पानी की जगह इसे पी लें. लगातार एक हफ्ते तक इसके सेवन से आपके मस्से ठीक हो जाएंगे और बवासीर से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा.

बवासीर की अचूक दवा- त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेद ग्रंथ में त्रिफला चूर्ण को रामबाण औषधि माना गया है. त्रिफला चूर्ण कईं रोगों में असरदायक माना गया है. वहीँ बवासीर की अचूक दवा के रूप में त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. इसके लिए आप रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें. इससे आपको बहुत जल्द बवासीर के दर्द व मस्सों से राहत मिलेगी. त्रिफला चूर्ण बवासीर के मस्से की दवा के रूप मैं इस्तेमाल किया जाता है.

बवासीर में क्या खाये

करेले का रस, लस्सी, पानी।
दलिया, दही चावल, मूंग दाल की खिचड़ी, देशी घी।
खाना खाने के बाद अमरूद खाना भी फायदेमंद है।
फलों में केला, कच्चा नारियल, आंवला, अंजीर, अनार, पपीता खाये।
सब्जियों में पालक, गाजर, चुकंदर, टमाटर, तोरई, जिमीकंद, मूली खाये।

बवासीर में परहेज क्या करे


बवासीर का उपचार में जितना जरूरी ये जानना है की क्या खाये उससे जादा जरुरी इस बात की जानकारी होना है कि क्या नहीं खाये।तेज मिर्च मसालेदार चटपटे खाने से परहेज करें।
मांस मछली, उड़द की दाल, बासी खाना, खटाई न खाएं।
डिब्बा बंद भोजन, आलू, बैंगन।
शराब, तम्बाकू।
जादा चाय और कॉफ़ी के सेवन से भी बचे।

बवासीर से बचने के उपाय

दोस्तों बहुत से लोग इस बीमारी से प्रभावित है पर हम कुछ बातों का ध्यान रख कर इससे बच सकते है।खाने पीने की बुरी आदतों से परहेज करे जैसे धूम्रपान और शराब।
खाने में मसालेदार और तेज मिर्च वाली चीजें न खाये।
पेट से जुड़ी बीमारियों से बचे।
कब्ज़ की समस्या बवासीर का प्रमुख कारण है इसलिए शरीर में कब्ज़ न होने दे।
गर्मियों के मौसम में दोपहर को पानी की टंकी का पानी गर्म हो जाता है, उसे पानी से गुदा को धोने से बचें।
***********