20.11.16

काली जीरी का चमत्कारिक त्रियोग




काली जीरी क्या है?
काली जीरी एक औषधीय पौधा होता है। यह देखने में या आकार छोटी होती है। यह स्वाद में थोड़ी तीखी और तेज होती है और इसमें जरा सा तीखा पन भी पाया जाता है। इसके पौधे का स्वाद कटू (कडवा) होता है। यह हमारे मन और मस्तिष्क को ज्यादा तीव्र (उत्तेजित) करती है। यह बहुत लाभकारी पौधा होता है।
यह काला जीरा से अलग होती है।
काली जीरी को किन किन नामों से जाना जाता है?
इसे आम भाषा में काली जीरी कहते है, लेकिन इसके अलग अलग नामों को जान लेना भी बहुत आवश्यक है।
अंग्रेजी में इसे black cumin seed कहा जाता है,
संस्कृत में कटुजीरक और अरण्यजीरक कहते हैं,
मराठी में कडूजीरें,
गुजराती भाषा में इसको कालीजीरी ही कहते हैं
लैटिन भाषा में वर्नोनिया एन्थेलर्मिटिका (Vernonia anthelmintika) कहा जाता है।
काली जीरी के क्या क्या लाभ है?
यह एक औषधीय पौधा है और बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, इसके मुख्य उपयोग निम्न है:
शुगर (डायबिटीज) पर नियंत्रण में उपयोगी
बालों की देखभाल और वृद्धि में लाभ
चरम रोगों में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है
पाचन शक्ति बढ़ाता है
पेट के कीड़े नष्ट करने में कारगर
खून साफ़ करती है
सफेद दाग (कुष्ठ) में भी लाभप्रद
पेशाब सम्बन्धी समस्याओं में फायदा करती है
गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
मेथी और अजवाइन के साथ लेने पर वजन घटाने में उपयोगी
जहरीले जीवों के काटने या डंक लगने पर इसका उपयोग बहुत अच्छा होता है।
आम के अचार में भी प्रयोग किया जाता है।
कुछ सब्जियों में छौंक के साथ भी प्रयोग किया जाता है।
जिन लोगों को कब्ज या पेट वाली बीमारियाँ है। उनके लिए तो यह रामबाण औषधि का काम करती है। पेट की बीमारियों के लिए इसमें दो औषधि और मिलाकर प्रयोग किया जाता है। इन तीनों औषधियों को त्रियोग भी कहा जाता है। तीनों औषधियों में मैथीदाना, जमाण और काली जीरी का सही अनुपात होता है। यह तीनों चीजें आपको आराम से मिल सकती हैं। और तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर हैं।

वजन घटाने के लिए काली जीरी का प्रयोग-
निम्न सामग्री लें 

20 ग्राम काली जीरी
40 ग्राम अजवायन (carom seeds)
100 ग्राम मेथी (fenugreek seeds)
इन सब को अलग अलग हल्का भून लें
सबको  मिलाकर "हवा बंद डब्बे" में रखें
एक चम्मच रोज सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी के साथ सेवन करें
यह महिलाओं के लिए वजन घटाने का एक विशेष उपाय है, इस पाउडर से पाचन में भी सुधार होता है।
इस औषधि के अन्य भी बहुत लाभ हैं।
जैसे-: गठिया, हड्डियां, आँखों की रोशनी, बालों का विकास और शरीर में रक्तसंचार उत्तेजित होता है। कफ (खासी) में आराम मिलता है। शरीर की रक्तवाहिनियां शुद्ध होंगी। स्त्रियों में होने वाली तकलीफें दूर होती है।

विशिष्ट परामर्श-  


संधिवात,कमरदर्द,गठिया, साईटिका ,घुटनो का दर्द आदि वात जन्य रोगों में जड़ी - बूटी निर्मित हर्बल औषधि ही अधिकतम प्रभावकारी सिद्ध होती है| रोग को जड़ से निर्मूलन करती है|   बिस्तर पकड़े पुराने रोगी भी दर्द मुक्त गतिशीलता हासिल करते हैं| बड़े  अस्पताल   मे  महंगे इलाज के  बावजूद   निराश रोगी   इस  औषधि से लाभान्वित हुए हैं|औषधि  के लिए वैध्य श्री दामोदर से 98267-95656 पर संपर्क कर सकते हैं| 






आर्थराइटिस(संधिवात),गठियावात की तुरंत असर हर्बल औषधि





कोई टिप्पणी नहीं: